September 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या27सितम्बर25*आर ए इंटर कालेज में छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम

अयोध्या27सितम्बर25*आर ए इंटर कालेज में छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम

अब्दुल जब्बार

अयोध्या27सितम्बर25*आर ए इंटर कालेज में छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम

रुदौली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली पुलिस लगातार मिशन शक्ति अभियान के तहत विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं व महिलाओं को जागरूक कर रही है।
शनिवार को सीओ रुदौली आशीष निगम,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य, उपनिरीक्षक दीप शिखा सिंह व भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी कांस्टेबल राजत कुमार, श्याम सुंदर, योगेंद्र सिंह,आदर्श कुमार व गौतम कुमार द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत आर ए इंटर कालेज खैरनपुर रुदौली के छात्राओं व महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति फेज 5.0 से संबंधित विभिन्न योजनाओं जैसे विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या योजना और हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया गया। और महिला संबंधित सहायता के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, ऑपरेशन कवच, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया एवं उन्हें जानकारी दी।
कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व विद्यालय प्रबंधक मुश्ताक अहमद व प्रधानाचार्य जावेद अख्तर ने आए हुए सभी अतिथियों को फूल मालाओं बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य जावेद अख्तर ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और मिशन शक्ति के बारे में विद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। सीओ आशीष निगम ने छात्राओं और महिलाओं से सीधा संवाद किया और उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। मिशन शक्ति उसी कड़ी में महत्वपूर्ण अभियान है। जिसके तहत महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि अगर रात में 10 बजे के बाद किसी कारण आपको कही जाना पड़ जाए तो आपको घबराने की जरूरत नही है। आप तुरन्त डायल 112 पर सूचना दे। पुलिस तुरन्त आपके पास पहुचेगी और आपको आपके गंतव्य तक ले जाएगी। आप सभी अच्छे से पढ़ाई करें और आगे बढ़कर डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, पीसीएस बनकर अपने माता पिता शिक्षक के साथ साथ अपने गांव जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं से यह भी कहा कि आप सभी मिशन शक्ति के बारे में अपने आसपास पड़ोस की महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करें। आगे उन्होंने कहा कि जो छात्राएं बाइक से विद्यालय आती जाती है। वे हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों छात्राओं में जागरूकता और आत्म विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वही उपनिरीक्षक दीप शिखा ने भी छात्राओं को मिशन शक्ति नारी शक्तिकरण के बारें में विस्तार से जानकारी दी। कक्षा 7 की होनहार छात्रा अलिजा जहरा ने सीओ आशीष निगम से संवाद किया और उन्होंने मिशन शक्ति के बारें में अपने ही विद्यालय की छात्राओं को जानकारियां बताई। वही छात्रा अलिजा जहरा की सीओ ने भूरि भूरि प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में चेयरमैन जब्बार अली, उप प्रधानाचार्य फैजान अली, प्रशासक राजेन्द्र प्रसाद पाल, रियाज अहमद, सुनील कुमार, इरम फातिमा, तारा देवी सहित सैकड़ो छात्राएं शामिल रही।

Taza Khabar