June 25, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या25जून2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें

अयोध्या25जून2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें

अयोध्या25जून2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें

[25/06, 4:46 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
योगी सरकार का एक और तोहफा,राम पथ के साहबगंज में बनने वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण। बंद पड़े सीतापुर नेत्र चिकित्सालय की बिल्डिंग को जल्द गिराया जाएगा। जल्द शुरू होगा 300 शैय्या चिकित्सालय। अयोध्या धाम अयोध्या कैंट के बीच मरीज के लिए सुलभ साबित होगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे का बयान। शासन में फाइनल अप्रूवल के लिए गया है। अप्रूव होते ही पुरानी बिल्डिंग को गिराया जाएगा उसके बाद शुरू होगा निर्माण कार्य। अस्पताल के साथ-साथ डॉक्टर और स्टाफ के लिए बनाए जाएंगे आवासीय भवन।
[25/06, 4:46 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
एसएसपी अयोध्या डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने दो घटनाओं का किया खुलासा।

कोतवाली बीकापुर के परोमा गांव के पास खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी फायरिंग करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में मनजीत पासी धर्मेंद्र लोधी राहुल पासी व राजन यादव शामिल। सभी चोर रहने वाले अमेठी जनपद के। उनके पास से एक सफेद कार एक देसी तमंचा चोरी गया 85 लीटर डीजल एक पाइप को अन्य टूल बरामद। 2 दिन पूर्व ट्रेलर से डीजल चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने एक चोर को किया था पुलिस के हवाले। तीन अन्य चोर फायरिंग करते हुए हुए थे फरार।

दूसरी घटना में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले तीन शातिर चोर हुए हैं गिरफ्तार। कोतवाली बीकापुर थाना पूराकलंदर व थाना इनायतनगर में बैटरी चोरी का दर्ज हुआ था मुकदमा। चोरों के पास से चोरी के 18 बैटरी बरामद।गिरफ्तार चोरों में हरी लाल ललित कुमार गौतम राहुल सरोज। सभी रहने वाले प्रतापगढ़ जिले के।
[25/06, 4:46 pm] +91 87380 48060: न्यूज अपडेट

अयोध्या।
सीएमओ कार्यालय में तैनात सुशील वर्मा को रास्ते में लावारिस पड़े मिले 40 हज़ार रुपयों का मामला। कैंट थाने की पुलिस के प्रयास से पैसे किए गए वापस। विजय सिंह पुत्र रामसहाय निवासी गुप्तारघाट का था पैसा। घर से फतेहगंज सामान लेने जा रहे थे विजय सिंह। जेब से मोबाइल निकालते समय गिर गया था पैसा। कैंट थाने की पुलिस ने पैसे किये वापस। विजय सिंह ने कैंट थाने की पुलिस और सीएमओ कार्यालय में कार्यरत सुशील वर्मा का किया धन्यवाद।
[25/06, 4:46 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अयोध्या में भी भाजपा के प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह ने की प्रेसवार्ता।

कांग्रेस पर साधा निशान, कहा लोकतंत्र में कांग्रेस ने कुठाराघात किया था आज उसके 50 वर्ष पूरे हुए। ऐसे काले दिवस की याद में संगोष्ठी का जगह हो रहा आयोजन। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को खत्म करने का किया था कुचक्र। नेताओं व समाज के रक्षको के ऊपर किए थे अत्याचार। 16 साल से लेकर 80 साल तक के लोगों का जबर्दस्ती कराया था नसबंदी। जो उनके खिलाफ आवाज उठाते थे उनको डालते थे जेल में। जिन बंदियों के माता-पिता का हुआ था स्वर्गवास नही शामिल नहीं हो पाए थे अंतिम संस्कार में। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मां का भी उस समय हुआ था निधन। राजनाथ सिंह थे जेल में। वह भी अंतिम संस्कार में नहीं हो पाए थे शामिल।उसका दर्द उनको आज भी है।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.