अब्दुल जब्बार
अयोध्या24जुलाई24*कांवड़ यात्रा को लेकर रुदौली सर्किल पुलिस का शुरू हुआ होमवर्क
भेलसर(अयोध्या)आगामी सावन कांवड मेला को लेकर रुदौली सर्किल पुलिस ने अपना होमवर्क शुरू कर दिया है।मंगलवार की देर शाम रुदौली सीओ आशीष निगम सीमा पुलिस मवई व पटरंगा एसओ के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।इस दौरान सीओ ने हाइवे पर तैनात सभी पीआरबी के चिन्हित प्वाइंट को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।सीओ ने पटरंगा एसओ ओम प्रकाश व मवई एसओ संदीप त्रिपाठी को निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़िया राजमार्ग होते हुए अयोध्या जाएंगे।इस दौरान सुरक्षा मुस्तैद होनी चाहिए।मवई चौराहे पर पैदल गस्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने कई संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी कराई।

More Stories
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 *जेबा परवीन ने मैट्रिक परीक्षा में मारी बाजी, बने प्रखंड के 6th टॉपर
पूर्णिया बिहार 31 मार्च26 *कुमार आदित्य और अफरोज आलम बने पूर्णिया कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष
अयोध्या 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें