[23/11, 09:36] Basudev Yadaw Ayodhya: युवक ने फांसी लगाकर संदिग्ध अवस्था में की आत्महत्या ब्रेकिंग अयोध्या। युवक ने फांसी लगाकर संदिग्ध अवस्था में की आत्महत्या। मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी दर्शन नगर अंतर्गत रामपुर हलवारा का। जहां पर हंसराज प्रजापति 24 वर्ष पुत्र राम भजन निवासी पारा खान थाना अयोध्या जनपद अयोध्या ने एक गूलर के पेड़ में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 22 नवंबर सुबह लगभग 10 बजे की बताई गई है। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजी है। इस संबंध में दर्शननगर चौकी के नए प्रभारी अमित सिंह ने कहा है कि जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
[23/11, 12:31] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना खान ने मुख्यमंत्री से की शिकायत।आरोपी अध्यापक सुशांत कुमार पर बच्चों से कार धुलवाने व कान में लीड लगाकर मोबाइल में व्यस्त रहने का वीडियो हुआ था वायरल, खंड शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी थी रिपोर्ट, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नहीं की कार्रवाई, मुख्यमंत्री से हुई शिकायत, तारून शिक्षा क्षेत्र के रखौना कमपोजिट विद्यालय का मामला।
[23/11, 14:28] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
कोतवाली नगर पुलिस ने तीन चैन स्नेचर पर लगाया गैंगस्टर एक्ट,प्रभारी कोतवाली नगर शमशेर बहादुर सिंह ने कोतवाली नगर में दर्ज कराया गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा,महिलाओं के साथ चैन स्नैचिंग करते थे तीनों अपराधी, कोतवाली नगर के दालमंडी व रिकाबगंज के रहने वाले हैं अपराधी, तीनों इस समय जेल में है बंद।

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज