अब्दुल जब्बार
अयोध्या215जनवरी24*नरौली में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह
गरीब खुशहाल होगा तभी देश तरक्की करेगा….. रामचंद्र यादव
भेलसर(अयोध्या)गरीब का अपना कोई धर्म और जाति नहीं होता है हर गरीब को उसका हक़ हकूक दिलाना श्रीमान योगी जी का सपना है जब गाँव का गरीब खुशहाल होगा तो देश तरक्की के रास्ते पर बढ़ेगा।प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें गरीबों के उत्थान के लिए सैकड़ो जन कल्याणकारी योजनाए चलायी है।यह बातें सोमवार को ग्राम नरौली में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रुदौली विधायक राम चंद्र यादव नें कही। कार्यक्रम में.180 गरीब बेटियों की शादी संपन्न हुई।आचार्य शैलेन्द्र दुबे के साथ आए हुए 11 ब्राह्मणों नें हिन्दू रीति रिवाज और मौलाना नें मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़ाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रेस यादव नें कहा कि आज बेटियाँ बाप से परायी हो रहीं है पति के घर को अपना घर और वहां के सुख दुख के सहभागी बने। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी.रणविजय सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी अंकुर यादव,बी डी ओ मवई अनुपम वर्मा,बी डी ओ रुदौली अखिलेश गुप्ता,ए डी ओ आई एस बी भगवानदीन,किशोरी लाल भारती,ए डी ओ समाज कल्याण रवीश मिश्रा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश मिश्रा,जे ई नरेन्द्र मौर्या,कुलदीप मौर्या,अखिलेश रावत, पूर्व प्रधान श्रवन दूबे,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम भवन रावत,निर्मल शर्मा आदि उपस्थित थे।

More Stories
दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
कन्नौज 20 अप्रैल 26*मधु दीक्षित बनीं एन डी पी एफ की छिबरामऊ अध्यक्ष
लखनऊ 20 अप्रैल 26*अधिवक्ता समरसता प्रीतिभोज में उमड़ा समर्थन, अनुज बाजपेई के पक्ष में बना मजबूत माहौल*