February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या21मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खास खबरें

अयोध्या21मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खास खबरें

अयोध्या21मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खास खबरें

[21/05, 10:44 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार

चाय व पान की दुकान पर चर्चा

भेलसर(अयोध्या)लोक सभा चुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद चाय पान की दुकानों के साथ गली और चौराहों पर हार जीत का गुणा भाग लगाने का दौर जारी है।नगर की चाय की दुकान व पान की दुकान पर बैठे मो0 आमिर खान कहते हैं कि इस बार चुनाव में अखिलेश यादव व राहुल गांधी की लहर रही।मो0 अतीक खान ने कहा कि इस बार बदलाव होना निश्चित है।अख्तर अली खान कहते हैं कि अयोध्या में धर्म की राजनीति पर जाति बिरादरी हावी हो गए हैं। राम किशन चुन्नू ने कहा कि चुनाव पुराना ही जीतेगा राम मंदिर से लेकर रुदौली के रेलवे पुल तक बनवाए है।कटरा के सोनू गुप्ता ने कहा चुनाव में भाजपा का पडला भारी है।भाजपा के काम देखकर मतदाता ने वोट दिया बोले नही है।साइकिल वाले बिरादरी बिरादरी करते रहे।टेढ़ी बाजार के आशीष वैश्य ने कहा हमारे तरफ भाजपा का खूब वोट पड़ा।किसान दो हजार रुपया खाता में आना भूला नही।कटरा के गुलाम अन्सारी ने कहा कि गठबंधन के पक्ष में आंधी चल रही है।सूफ़ियाना के मो0 हमीम खान ने कहा कि बदलाव की बयार चली है लेकिन भाजपा भी खूब लड़ी है।साइकिल की गाड़ी घोड़ा प्रचार में नहीं दिखाई पड़ा है।मोहल्ला अकबर गंज निवासी अधिवक्ता कमरुद्दीन अहमद ने कहा की टक्कर बहुत तगड़ी है।फिर भी लगता है बीजेपी जीत जाएगी। ललित गुप्ता का कहना है कि टक्कर बराबर में पहुंच गई है।अबकी चुनाव साइकिल के पक्ष में दिख रहा है।किसान का खेत सांड चर गया।किसान बहुत परेशान है।परिचर्चा में शकील अन्सारी, हसन शेख,नरेन्द्र कुमार,अतीक़ सिद्दीकी, मो0 जमील,अजीत सिंह आदि शामिल रहे।
[21/05, 10:46 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार

कुशल नेतृत्व की बदौलत राजीव गांधी सियासी जमी पर चमकते सितारे रहे….
. मोहम्मद अकील खां

भेलसर(अयोध्या)संसार में कुछ लोग ऐसे भी जन्म लेते हैं,जो अपने सद्गुणों के जरिए आम इंसान न रहकर समाज व राष्ट्र के लिए बहुमूल्य रत्न साबित होते हैं।ऐसे ही प्रतिभा के धनी थे स्वर्गीय राजीव गांधी। जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व की बदौलत सियासी जमी पर चमकते सितारे की तरह दिखाई दिए।वे भारत को 21 वीं सदी में एक सर्व संपन्न व सुदृढ़ स्थिती में पहुंचाने के लिए पूरी तन्यमता से हमेशा आजीवन प्रयासरत रहे।
यह विचार वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अकील खां ने भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी व्यक्तित्व व कृतित्व के बड़े ही धनी थे।राजीव गांधी का व्यक्तित्व बहुत ही विराट था।गांवो, गरीबों का समग्र उत्थान उनका मौलिक चिंतन था। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने युवा व महिला कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।जिसमे 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार प्रदान किया व महिलाओं के लिए पंचायत संस्थाओं में एक तिहाई सीटें आरक्षित कर उनके आत्म सम्मान व गौरव की भावना को परवान चढ़ाया।विज्ञान व प्रोघोगिकी के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए प्रयास उल्लेखनीय रहेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान कदीर खां,तंजील खां,मोहम्मद आमीन,कमलेश यादव,वजाहत हुसैन,दानिश हुसैन,बाबा जुबैर अहमद आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हे याद किया।

Taza Khabar