अयोध्या से वासुदेव यादव की रिपोर्ट
अयोध्या21फरवरी24* सरयू नदी के पावन तट पर कल से लक्ष्यचंडी का होगा विराट आयोजन
श्री लक्षचंडी महायज्ञ, श्री राम महायज्ञ का कल सरयु तट गोलाघाट पर होगा शुभारंभ। इसकी जानकारी कार्यक्रम के आयोजक स्वामी प्ररवर जी महराज ने प्रेसवार्ता में दी है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक यह महायज्ञ चलेगा। उन्होंने बताया कि इसके संयोजक जगतगुरु रामानुजाचार्य डॉक्टर स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज है। इस दौरान श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन होगा। कथा श्री कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से होगा। प्रतिदिन संत सम्मेलन अपराह्न होगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 17 दिनों तक चलेगा। जिसमें 1500 ब्राह्मणों द्वारा पूजन अर्चन का कार्यक्रम होगा। एक लाख श्री राम सूक्त पाठ होगा। सौ दंपति यजमान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह आयोजन विश्व के कल्याण के लिए, अयोध्या के उत्थान के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में संतगढ़ भक्तगढ़ यजमानगढ़ आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, अयोध्या के प्रमुख धर्म गुरु सहित अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। Byte.. स्वामी प्ररवर जी महराज, आयोजक

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*