अयोध्या20जुलाई26*पूर्व विधायक-पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने शोक संतप्त परिवारों का बढ़ाया हौसला
एक दिव्यांग राम बक्स रावत सहित दो दिवंगत परिवारों से मिलकर दी सांत्वना
आर्थिक सहायता सौंपकर सहयोग का दिलाया भरोसा
भेलसर(अयोध्या)समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने क्षेत्र के दो शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा आर्थिक सहायता प्रदान की।इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हर समाजसेवी और जनप्रतिनिधि का नैतिक दायित्व है।
ग्राम होलूपुर दिव्यांग राम बक्स रावत पुत्र बिसेसर रावत अपने पैर का ऑपरेशन करवाने में असमर्थ थे जैसे जानकारी प्राप्त हुई तत्काल प्रभाव से आर्थिक सहायता किया।
रुश्दी मियां ग्राम सलेमपुर, मवई पहुंचे, जहां कमलेश यादव पुत्र मनीराम यादव (उम्र लगभग 45 वर्ष) के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिजनों से कहा कि वे इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखें तथा किसी भी आवश्यकता पड़ने पर स्वयं को हमेशा उनके साथ पाएंगे।
इसके बाद पूर्व मंत्री ग्राम पूरे बढ़ई, खंडपीपरा पहुंचे जहां राजेंद्र विश्वकर्मा के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत के परिजनों को आर्थिक सहयोग सौंपते हुए हर मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख कभी पूरा नहीं हो सकता, लेकिन समाज और शुभचिंतकों का सहयोग पीड़ित परिवार को कठिन समय से उबरने का संबल अवश्य देता है।
रुश्दी मियां ने दोनों परिवारों के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी यदि किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो वे हर सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।
पूर्व मंत्री के इस मानवीय और संवेदनशील व्यवहार की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि रुश्दी मियां लगातार क्षेत्र के सुख-दुख में शामिल होकर जरूरतमंद परिवारों की मदद करते हैं। उनके इस सहयोग से शोक संतप्त परिवारों को न केवल आर्थिक संबल मिला, बल्कि मानसिक रूप से भी बड़ी राहत और हिम्मत मिली।

More Stories
नई दिल्ली21 जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
उत्तर प्रदेश21जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें………!!*
नई दिल्ली21जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*