Ayodhya से वासुदेव यादव की रिपोर्ट
अयोध्या20अगस्त24अयोध्या पुलिस की बड़ी कामयाबी
05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के 05 चार पहिया वाहन और वाहन के इंजन व पार्ट्स बरामद* Anchor= कोतवाली अयोध्या पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 05 चार पहिया वाहन, 03 इंजन और वाहन के अन्य पार्ट्स बरामद हुए हैं। इसकी जानकारी सीओ अयोध्या आसुतोष तिवारी ने मीडिया को प्रेस वार्ता में दी है। उन्होंने बताया की
गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवपूजन विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, सूरज गुप्ता, मो. मुस्तकिम, और सुरेश गुप्ता शामिल हैं। यह गिरफ्तारी नया सरयू पुल के पास से की गई। पुलिस ने बताया कि ये सभी अभियुक्त चोरी के वाहनों की तस्करी में शामिल थे।
अयोध्या पुलिस की इस कार्रवाई में विभिन्न थानों की पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम शामिल थी। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है। Visual… Byte आशुतोष तिवारी सीओ अयोध्या

More Stories
नई दिल्ली: 20 नवम्बर 2026 शुक्रवार* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश दुनिया के ताजा 45 समाचार।*
कानपुर नगर 20 नवम्बर 26*कहां हैं GSVM के प्रधानाचार्य साहब के बेहतरीन सुविधाओं के बड़े बड़े दावे?
लखनऊ20 नवम्बर 26*प्रदेशवासियों को संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए दो गवाहों को साथ लाने के झंझट से जल्द ही राहत मिल जाएगी!!