[19/02, 11:28 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: बिग अपडेट
अयोध्या।
गोसाईगंज से सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह के समर्थक व भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों में बवाल का मामला। सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह समेत करीब आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभी फिलहाल पुलिस लाइन में रोका गया भेजे जा सकते हैं जेल। महाराजगंज पुलिस ने उनके राजेपुर गांव स्थित आवास से लिया था कस्टडी में देर रात नेव कबीरपुर चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने सपा समर्थकों पर हमले का लगाया था आरोप। सपा समर्थकों ने महराजगंज थाने में किया था पथराव। पथराव के वीडियो की पड़ताल के बाद हुई कार्रवाई। दोनों गुटों के लोगों पर दर्ज हुआ है महाराजगंज थाने में मुकदमा
[19/02, 11:49 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: प्रेसनोट
अयोध्या।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा कल 20 फरवरी को रुदौली कस्बे में।
जिसमें विधानसभा बीकापुर तथा विधानसभा रुदौली के सपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभा लगाई गई है ।
जनसभा को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्री *अवधेश कुमार यादव* जी को अहम जिम्मेदारी दी गई है जिसको श्री यादव ने बताया है कि रुदौली की जनसभा को ऐतिहासिक बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जिले के सपाई पूरे दमखम से लग गए हैं।
[19/02, 12:06 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: *संजय निषाद की तारुन में जनसभा आज*
अयोध्या।
अयोध्या में चुनावी जनसभा। आज गोसाईगंज विधानसभा के तारुन में भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थन में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद करेंगे जनसभा। कल तारुन में ही आरती तिवारी के समर्थन में अपना दल प्रमुख व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी जनसभा।
[19/02, 1:46 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
गोसाईगंज से सपा प्रत्याशी अभय सिंह व भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों में बवाल का मामला। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने की प्रेसवार्ता।कहा अभय सिंह के खिलाफ हो रही है गहरी साजिश। चुनाव से दूर करने के लिए भाजपा कर रही साजिश।अभय सिंह को मिल रहा है अपार समर्थन।प्रत्याशियों के वाहन के साथ जिला प्रशासन लगाए पुलिस बल का वाहन।जिलाध्यक्ष ने की मांग।दोनों प्रत्याशियों से कराया जाय अचार संहिता का कड़ाई से पालन।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*