अब्दुल जब्बार
अयोध्या19जुलाई25*लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न,कुलदीप सिंह दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
भेलसर(अयोध्या)उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील रुदौली इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कुलदीप सिंह को दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में शैलेन्द्र प्रताप दुबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह, मंत्री श्री दीपचन्द यादव, उपमंत्री रोशन कुमार, कोषाध्यक्ष राम लखन तथा ऑडिटर पद पर क्षितिज श्रीवास्तव का चयन किया गया।सभी पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पांडे ने शपथ ग्रहण कराई। निर्विरोध निर्वाचन पर लेखपाल संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संघ की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। जिलामंत्री नन्द लाल वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और लेखपालों की समस्याओं के समाधान के लिए नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा से काम करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन के हर सदस्य का सहयोग और एकजुटता ही संघ की सबसे बड़ी ताकत है।बैठक के अंत में सभी नवचुने पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर लेखपाल कैलाश नाथ सिंह, पंकज कुमार, विक्रम कुमार ,अंकित श्रीवास्तव, विजय कुमार, शहंशाह आलम, नीलिमा गौड़ ,सीमा पांडे आदि उपस्थित रहे।

More Stories
चंडीगढ़3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर💁🏻♂️हरियाणा की 20 बड़ी खबरें*
कानपुर नगर3मई26*चार्जर और पैसों के विवाद में युवक की हत्या के मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया,,
कानपुर नगर3मई26*कालाबाजारी का एक और मामला सामने आ गया दलालो द्वारा ब्लड की कालाबाजारी*