अयोध्या18जून24*आयशर कंपनी द्वारा किसान बलराम गुप्ता को सौंपा गया गिफ्ट में मिला ट्रैक्टर
अयोध्या। जेठ माह के अंतिम मंगलवार को 400 किसानो और कंपनी के उच्च अधिकारियों आनंद पारे, प्रिमा हेड, संजय उप्पाध्य, क्षेत्रीय मैनेजर लखनऊ, उपजिलाधिकारी सदर अयोध्या राजकुमार पाण्डेय, पूरा कलंदर थाना प्रभारी रत्न शर्मा व चन्नई से आयी हुई टीम की उपस्थिति में श्री बलराम जी गुप्ता को आयशर कंपनी द्वारा उनका जीता हुआ प्राइमा जी 3 सीरीज ट्रैक्टर श्री बलराम गुप्ता जी व उनके परिवार को सोपा गया।
अयोध्या जिला के डीलर शिवशंकर यादव ने बताया कि किस तरह जब ग्राहक श्री बलराम गुप्ता जी को और उन्हे खुद ऑनलाइन लकी ड्रा के प्रसारण के दौरान पता लगा कि स्कीम से भारत का पहला मुफ्त ट्रैक्टर अयोध्या की पावन नगरी में निकला है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और साथ ही उन्हें बहुत गर्व हुआ कि वह एक ऐसी कंपनी के साथ जुड़े हैं जिसकी किसी भी स्कीम में पूरी पारदर्शिता रहती है और कंपनी जल्दी से जल्दी ग्राहक को सम्मान के साथ उसकी जीती वास्तु सम्मान के साथ पहुंचने का प्रयास करती है।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस स्कीम को सभी राज्यों में बहुत पसंद किया गया और इसलिए इसलिए इस स्कीम को मई और जून के महीने में भी जारी रखने का फैसला लिया गया। जून के बचे हुए दिनों में भी ग्राहक इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।
इस मोके पर 21 किसानो ने आइशर ट्रेक्टर्स की डिलीवरी दी गई व बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
More Stories
कानपुर नगर 2 नवम्बर 26*बिल्हौर में बदलाव की हुंकार: अरौल में मातृशक्ति का ऐतिहासिक समागम
कुशीनगर2 नवम्बर 26*कुशीनगर सड़क हादसा: कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 2 गंभीर |
दिल्ली 2 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*