अब्दुल जब्बार
अयोध्या17जून25*लकड़ी व्यापारी के कैशियर ने दी थी फर्जी लूट और मारपीट की सूचना
लूट की घटना को अंजाम देकर रुपए हड़पने वाला शातिर अपराधी कैशियर गिरफ्तार
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देकर रुपए हड़पने वाले शातिर अपराधी कैशियर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।लकड़ी व्यापारी के कैशियर ने रुपये हड़पने के लिए फर्जी लूट और मारपीट की सूचना दी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली सजंय मौर्य के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण व महिलाओं एंव बालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना क्षेत्र में लकड़ी की अड्डी का पैसा हड़पने की नियत से झूठी छिनैती की सूचना देने वाले शातिर अपराधी रामजीत रावत पुत्र ज्ञानचंद निवासी ग्राम मड़हा का पुरवा भौली कोतवाली रूदौली को रूदौली पुलिस टीम ने शतप्रतिशत दो लाख साठ हज़ार छः सौ रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। लूट की घटना के बारे में खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण बलवन्त चौधरी ने बताया कि रूदौली पुलिस ने दो लाख 60 हज़ार 6सौ रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने कुछ ही समय में खुलासा कर दिया। लूट की सूचना देने वाले युवक ने ही लूट की घटना की कहानी रची थी।उन्होंने बताया कि घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर पुआल से सारे रुपये बरामद हुए। लूट की सूचना देने वाले लकड़ी कारोबार करने वेस्ले व्यापारी के कैशियर ने लूट और मारपीट की पुलिस को दी थी। सूचना जो पुलिस को पहले से ही संदिग्ध लग रही थी जिसपर पुलिस अपने एंगिल से हर स्तर जांच कर रही थी।गिरफ्तार किए गए आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0-208/2025 धारा 316(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सजंय मौर्य प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली,शत्रुघ्न यादव अपराध निरीक्षक कोतवाली रुदौली,उपनिरीक्षक मनीष तिवारी,हेड का0 अशोक यादव,का0 राम किसुन यादव,शैलेश पासी मौजूद रहे।

More Stories
NewDelhi 3May26*“SIR controversy: Civil society raises serious questions about the Election Commission alleging
सुल्तानपुर3मई26*अधीक्षण अभियंता ने दिए जांच कर ट्रांसफार्मर हटाने के आदेश*
गुरुग्राम3मई26*दिल्ली से सटे गुरुग्राम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है..