August 16, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या17जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे....

अयोध्या17जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे….

अयोध्या17जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे….

*वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र बख्श द्विवेदी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन।*
[7/17, 8:26 AM] +91 94155 29848: *वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र बख्श द्विवेदी का आकस्मिक निधन, विधि जगत में शोक की लहर*

अयोध्या, 17 जुलाई 2025: अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र बख्श द्विवेदी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ होने के कारण वे अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

चंद्र बख्श द्विवेदी अपने कुशल कानूनी ज्ञान और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से अयोध्या के विधि जगत, स्थानीय समुदाय और उनके शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।
[7/17, 8:30 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
उधार दिया हुआ पैसा ना मिलने पर भोला गुप्ता नाम के युवक ने होम स्टे के कमरे में जहर खाकर दी जान।अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर स्थित माधव होम स्टे में दी जान। छोड़ा सुसाइड नोट। सुसाइड नोट में लिखा।दर्शननगर के ही विनायक गेस्ट हाउस के मालिक शिवकुमार मौर्य ने चार लाख रुपये लिया था उधार। वापस न करने पर जहर खाकर दे रहा हूं जान। होम स्टे के लिए ब्रोकर का काम करता था मृतक भोला गुप्ता। होम स्टे के लिए लाता था कस्टमर। थाना महाराजगंज के भदौली गांव का रहने वाला था मृतक भोला गुप्ता। पुलिस ने शिवकुमार मौर्य को लिया कस्टडी में।कर रही पूछताछ।
[7/17, 8:33 AM] +91 94155 29848: अयोध्या।
जिले के सदर तहसील को।छोड़कर सभी तहसीलों के बार संघों के अध्यक्ष/मंत्री को DM ने भेजा पत्र, दिए निर्देश मां0 हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का हो पालन, न हो कार्य से विरत और हड़ताल। पत्र मिलने के बाद अधिवक्ताओं में खलबली मची है। आए दिन होने वाले प्रस्तावों पर अंकुश लग सकता है या अधिवक्ताओं का गुस्सा बढ़ेगा यह समय बताएगा। लेकिन तहसीलों में आए दिन हड़ताल से दिक्कतें आ रही है।
[7/17, 8:35 AM] +91 94155 29848: ✍️
*डीजी हेल्थ पहुंचे अयोध्या*
अयोध्या।
यहां बनाए जा रहे सीतापुर अस्पताल का किया स्थलीय निरीक्षण।

अयोध्या पहुंचे डीजी हेल्थ रतन पाल सुमन का बयान…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 300 शैय्या के अस्पताल का चल रहा है निर्माण कार्य।

जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए आज मैं पहुंचा हूं अयोध्या।

अस्पताल की जमीन बहुत ही अच्छे लोकेशन पर है, कार्यदायी संस्था के द्वारा जल्द ही शुरू किया जाएगा 300 शैय्या अस्पताल का निर्माण कार्य।

अस्पताल में जनता को बेहतर चिकित्सीय सुविधाये होंगी उपलब्ध।

मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का हो रहा है निर्माण।

अस्पताल में इमरजेंसी, ओपीडी ब्लॉक और वार्ड के साथ पार्किंग की होगी सुविधा।

अस्पताल बनकर जल्द होगा अयोध्या की जनता को समर्पित।

अयोध्या में सभी अस्पताल में चिकिसीय सेवाएं अच्छे से कराई जा रही है उपलब्ध।
[7/17, 8:35 AM] +91 94155 29848: ✍️
*जन समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले फरियादी*
अयोध्या।
आज पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के नेतृत्व व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव की मौजूदगी में जिलाधिकारी से मिले बागबीजेसी, सीतापुर आई हॉस्पिटल के दुकानदार व चौधरी चरण सिंह वार्ड (गंजा) के निवासी, पूर्व मंत्री ने डीएम से वार्ता में मांग रखी कि बागबिजेसी सीताकुंड वार्ड में रेलवे विस्तारीकरण में सैकड़ों मकानों को उजाड़ा जा रहा है, जब तक उनको मकान के बदले मकान न दे दिया जाए तब तक सभी को उन मकानों में रहने दिया जाए इसी क्रम में सीतापुर आई हॉस्पिटल में जो दुकानों को उजाड़ा जा रहा है उनको दुकानों के बदले दुकान दी जाए व चौधरी चरण सिंह वार्ड गंजा में कंपोजिट विद्यालय को एयरपोर्ट में अधिग्रहण में उजाड़ा जा रहा है और 5 किलोमीटर दूर भेजा जा रहा है जो न्यायसंगत नहीं है जब गंजा में जमीन मौजूद है तो कही और न भेजा जाय। बताया गया कि सभी बातों को सुनकर जिला अधिकारी ने आश्वस्त किया कि बागबीजेसी में मकान के बदले मकान, सीतापुर हॉस्पिटल में दुकान के बदले दुकान दिया जाएगा व चौधरी चरण सिंह वार्ड गंजा में ही कंपोजिट विद्यालय बनवाया जाएगा।
[7/17, 8:35 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर*

*AIMIM पार्टी की कैडर स्तर की बैठक सम्पन्न*

*गांव गांव बूथ स्तर तक जाकर पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता:: प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली*

भेलसर(अयोध्या)आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं को हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के निर्देश पर रूदौली विधानसभा क्षेत्र के काज़ी का पुरवा गांव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की एक महत्वपूर्ण कैडर मीटिंग पार्टी के प्रदेश सचिव गुलाम साबिर के नेतृत्व आयोजित की गई। आयोजित बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर बूथ‑स्तर पर संगठित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।बैठक की अध्यक्षता AIMIM के जिला अध्यक्ष साबिर राईन ने की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली और रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर पार्टी नेता शेर अफगन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आगामी चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर खूब मेहनत करके पार्टी को मज़बूत करने के लिए हर एक बूथ स्तर तक हर हाल में पहुंचना होगा।उन्होंने कहा कि AIMIM केवल चुनावी राजनीति नहीं बल्कि समाज के शोषित वंचित की आवाज़ है।कार्यक्रम का संचालन महताब आलम ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संगठित होकर अभियान चलाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए AIMIM के कैडर को सक्रिय और मजबूत करके संगठन को हर स्तर पर मज़बूत बनाने पर जोर दिया गया।उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव इरफान,अखिलेश कुमार,अमीन,मोहम्मद,तौफ़ीक़ ,इकरार खान,मोहर्रमअली,इसरार अहमद, मुमताज, सुहैल,अखलाक,अजहर खान,मोहम्मद आजाद, मोहम्मद, मुमताज,सगीर खान,मो,ताहिर सहित
काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े लोग शामिल रहे।
[7/17, 8:36 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*

*डी एस एम लायंस पब्लिक स्कूल रौजागाँव में गगन जीतकर वापस लौटे कैप्टन शुभांशु शुक्ला के आगमन पर हर्षौल्लास*

*’छू लिया आसमां को, सितारों से बात की,*
*धरती की माटी ने फिर एक नई बात की।*
*शुभांशु लौटे हैं, गर्व है हिंदुस्तान को,*
*उनकी उड़ान ने ऊँचाई दी पहचान को।’*

भेलसर(अयोध्या)डी एस एम लायंस पब्लिक स्कूल, रौजागाँव में अंतरिक्ष यात्री भारत के लाल शुभांशु शुक्ला के सकुशल वापस लौटने पर बच्चों ,अभिभावकों और सभी शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
उनकी इस अंतरिक्ष यात्रा से सकुशल वापस लौटने पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ निहाल रजा ने कहा जब शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्रा से वापस लौटे तो खुशी के मारे मेरे आंसू निकल आए उन्होंने देश का नाम पूरे दुनिया में रोशन किया है और हम भारतीयों के लिए यह गर्व का क्षण है।
विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ भावना मिश्रा ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित वापसी भारत के लिए एक अविस्मरणीय दिन है, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष अन्वेषण में देश की बढ़ती भागीदारी और वैज्ञानिक उपलब्धियों को दर्शाता है।
सीसीए इंचार्ज नीरज द्विवेदी और प्रवक्ता एलिजा जैदी ने बच्चों को उनके पूरे मिशन की जानकारी दी।इस अवसर पर विद्यालय की एडवाइजर हुमा निहाल और सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रही।
[7/17, 8:40 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग।

*👉होलूपुर गांव में रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों में उबाल।*

✍️✍️✍️✍️
मवई/अयोध्या।
जल भराव की समस्या से परेशान ग्रामीण, एसडीएम रूदौली को सौंपेंगे ज्ञापन,होलूपुर में जल भराव व कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा निजात,ग्रामीणों का आरोप राजनीतिक तुष्टिकरण की भेंट चढ़ रहा सार्वजनिक खण्डजा मार्ग,बारिश का मौसम आते ही तालाब में तब्दील हो जाता है रास्ता।राजनीति का शिकार हो रहे भोले-भाले ग्रामीण, गांव के दबंग युवक के कहने पर नहीं बन रहा सार्वजनिक मार्ग।दर्जनों घरो के महिलाओं,बच्चों,बुजुर्गों का उसी मार्ग से होता है आना-जाना,प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे गन्दे पानी व कीचड़ में गिरकर हो रहे चोटहिल,रास्तों के निस्तारण से होता है गांव घर का विकास, प्रधान रास्ते का निर्माण कराने में बेबस और लाचार,उच्चाधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान।आखिर रास्ते की विकट समस्या से ग्रामीणों को कब मिलेगा निजात, रास्ते का पुनर्निर्माण कराने की है जरूरत।पिछले दो वर्षों से बनी समस्या ज्यों की त्यों बरकरार,गन्दे जलभराव व जलजमाव से आस-पास के घरों में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बरकरार।रूदौली तहसील क्षेत्र के मवई विकास खण्ड का है पूरा मामला।

Taza Khabar