February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या16मार्च24*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण

अयोध्या16मार्च24*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण

अब्दुल जब्बार

अयोध्या16मार्च24*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण

भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली सभागार में सीडीओ ऋषी राज की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायत आई।6 शिकायत का समाधान किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की शिकायत सीडीओ ऋषी राज व एसडीएम अंशिका दीक्षित ने सुनी।
ग्राम कोलवा निवासी अब्दुल समद अब्दुल वाहिद व मोइनुद्दीन ने शिकायती पत्र देकर कहा गाटा संख्या 108 पुरानी आबादी पर उसका अपने पूर्वजों के समय से कब्जा चल रहा है इस भूमि पर नांदे गाड़ी हैं खूंटा गड़ा है जानवर बांधे जाते हैं घूर लगता है कंडा पाथा जाता है पूर्व में चंद्रभान यादव राजकुमार अमित कुमार जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे प्रार्थी द्वारा दीवानी न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया और तत्कालीन उप जिलाधिकारी पंकज सिंह के समक्ष शिकायती पत्र दिया गया।तत्कालीन उप जिलाधिकारी ने जांच के बाद मुकदमा निर्णय होने तक दोनों पक्षों को कोई भी निर्माण करने से रोक दिया गया था अब्दुल समद आदि ने बताया कि उनका मुकदमा दीवानी न्यायालय में अभी विचार अधीन है परंतु अमित कुमार शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लाकर मौके पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे प्रार्थी की शिकायती पर सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने दोनों पक्षों को मौके पर कोई निर्माण करने से न्यायालय के आदेश तक रोक दिया गया।
बुधराम पुत्र भरोसे निवासी नैपुरा ने मोटरसाइकिल लोन पर लेने के बाद मोटरसाइकिल की किस्त न जमा करने पर मोटरसाइकिल छीन लेने की शिकायत की।उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने बताया कि सभी शिकायती पत्र की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के आदेश संबंधित को दिया गए हैं। इसके अलावा राशन कार्ड पैमाइश चक रोड,शौचालय,अवैध कब्जा हटवाने,विद्युत विभाग आदि से संबंधित कुल 73 शिकायत दर्ज की गई जिनमें 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में विधायक राम चन्द्र यादव,तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा नायक तहसीलदार मवई रेशु जैन,नायब तहसीलदार रुदौली अनूप श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता,पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Taza Khabar