*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट*
अयोध्या16नवम्बर*मैं त्यागी नही पासी हूं और कट्टर हिन्दू भी:मंजू त्यागी*
*भाजपा द्वारा किया गया सामाजिक समरसता व पासी सम्मेलन का आयोजन*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधानसभा क्षेत्र में दलित वोट साधने के लिए बीजेपी की लखीमपुर की बहुचर्चित विधायक मंजू त्यागी ने दलित बाहुल्य गांवो में जनसभा कर भाजपा के लिए दुबारा वोट करने और योगी सरकार बनाने की अपील किया।इस मौके पर मंझौटी, भवानीपुर,गंजकरी,मखदूमपुर पासिन पुरवा सहित कई गांवों में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
रुदौली विधानसभा और बाराबंकी जिले में स्थित मझौटी गांव में पहुची विधायक मंजू त्यागी का जोरदार स्वागत किया गया।मंजू त्यागी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार में हर तरह का विकास हो रहा है।गरीबो को हर महीने राशन मिल रहा है।उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं त्यागी लिखती जरूर हूं लेकिन मैं पासी हूं और उसके साथ साथ कट्टर हिन्दू भी हूं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर ब्लेम लगता था कि मंदिर यही बनायेगे लेकिन तारीख नही बताएंगे।विपक्षी दलों को तमाचा मारते हुए भाजपा प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनवा रही है।जिसके लिए दुबारा कमल खिलना बहुत जरूरी है।इस से पहले भाजपा के रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता से सवाल किए।गरीब कल्याण योजना के तहत चल रहे कार्यक्रम के बारे में बताते हुए उसके लाभ मिलने की सहमति भी ली।इस मौके पर भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यो का बखान भजन गायक समरपाल यादव और उनकी टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता शंकर दयाल साहू और संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू ने किया।इस मौके पर भाजपा जिलामंत्री धर्मेंद्र सिंह,अश्वनी यादव,शंकरदयाल साहू,राधेश्याम रावत,भानु यादव,कृष्ण मगन यादव,डॉक्टर कुलदीप सिंह यादव,प्रधान अमरेश यादव उर्फ पप्पू,वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा,प्रधान राम नरेश गुप्ता,अल्पसंख्यक मोर्चा के राम जी यादव,मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*