*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*
अयोध्या16नवम्बर*बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पद यात्रा*
भेलसर(अयोध्या)प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला के नेतृत्व में मवई ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर पद यात्रा निकाली।पद यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।पद यात्रा ग्राम डीह से शुरू हुई जो देवइत चौराहा,रामपुर जनक,अमौनी,हरचंदपुर,शिवा का पुरवा होते हुए उमापुर पहुंच कर एक सभा मे तब्दील हो गयी।
पद यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार विरोधी नारे लगाये जा रहे थे।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानन्द शुक्ला ने कहा कि आज बढ़ती हुई महंगाई से जनता परेशान है।भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में विफल साबित हो रही है।खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं डीजल,पेट्रोल तथा रसोईगैस के दाम बढ़ने से आम जनता बेहाल है।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव विजय पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला,ग्राम प्रधान हँसराजपुर राजकुमार सिंह उर्फ गब्बर,अमित शुक्ला,पूर्व प्रधान सुरेंद्र तिवारी,मुनीशा मिश्रा,गौरव शुक्ला,शिवकुमार मौर्या,राम कृष्ण शुक्ला,पूर्व प्रधान हरिकेश मौर्या,गया प्रसाद,सर्वेश तिवारी,भुट्टू शुक्ला,महेश तिवारी,सुरेश तिवारी,सद्दाम हुसैन,राम शंकर शुक्ला,कन्हई लाल आदि लोग उपस्थित थे।

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*