अयोध्या15 मार्च 26*कुमारगंज पुलिस ने गल्ला व्यापारियों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
अयोध्या *कुमारगंज पुलिस ने गल्ला व्यापारियों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसमें शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया।* रविवार को इसका खुलासा *पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी* ने किया उन्होंने बताया गिरफ्तार किये गये *आरोपी जितेंद्र बहादुर सिंह पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम नौसहरा जनपद गोंडा* पुलिस के नाम पर थाना कुमारगंज में एक गल्ला व्यापारी से 9 कुंतल से अधिक सरसों बेचने के नाम पर ₹50000 नगद लेकर आने पर सरसों देने की बात कह कर थाने तक लाकर चाबी लाने के बहाने वहां से फरार हो गया।जब काफी देर तक आरोपी नहीं आया तो व्यापारी को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है,*इसके संबंध में उसने थाना कुमारगंज में मुकदमा पंजीकृत कराया था ।* एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि थाना परिसर मे लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से उक्त आरोपी को *प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज संतोष कुमार ने उप निरीक्षक विमल कुमार यादव* तथा अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से गिरफ्तार किया। बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी ने इससे पहले भी इस तरह की घटना करने की बात स्वीकार की है *जिसके संबंध में थाना गौर जनपद बस्ती, थाना रौनाही जिला अयोध्या थाना क्षेत्र में मुकदमा पंजीकृत है।* पुलिस ने आरोपी के पास से 23000 रुपए नगद,घटना में प्रयुक्त बाइक फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई, पुलिस का टाइप मोबाइल फोन और आधा दर्जन से अधिक फर्जी नंबर प्लेट बरामद किए हैं।

More Stories
बाँदा 15 मार्च 26*प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नवनिर्मित गीता ज्ञान भवन का उद्घाटन
नई दिल्ली15 मार्च 26*झारखंड शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया*
सिरोही15मार्च 26*राजस्थान में युवक की गर्दन पर तलवार से वार, अस्पताल में हुई मौत, तीन गंभीर घायल*