अब्दुल जब्बार
अयोध्या15दिसम्बर*पदोन्नति पाये घीशम प्रसाद व सुधीश गौतम का विदाई समारोह आयोजित
भेलसर(अयोध्या)सहायक विकास अधिकारी आईएसबी घीशम प्रसाद पदोन्नति पाकर खण्ड विकास अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सुधीश गौतम पदोन्नति पाकर अपर जिला सहकारिता अधिकारी बनने पर मवई ब्लाक विकास विभाग के कर्मियों द्वारा दोनों अधिकारियों का विदाई समारोह ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बीडीओ मवई मोनिका पाठक ने खण्ड विकास अधिकारी पद पर प्रमोशन पाने पर घीशम प्रसाद के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे ईमानदार व कर्तव्य परायणता अधिकारी के रूप में कार्य सरकार करते थे और समय बद्ध रूप से कार्यालय आते थे।इस वजह से स्टॉफ व साथ साथ जनता में भी उन्हें सम्मान व आदर मिला।खुशी की बात है कि उन्हें अपनी योग्यता व वरिष्ठता के कारण जल्द ही पदोन्नति पाकर खण्ड विकास अधिकारी होने का सौभाग्य मिला।विदित हो कि श्री घीशम प्रसाद पदोन्नति पाकर अम्बेडकर नगर स्थानांतरित हुए हैं।श्री घीशम प्रसाद ने अपने विदाई समारोह में भावुक होकर कहा कि वे इस सम्मान व स्नेह का सदैव आभास रखेंगे।एडीओ सहकारिता सुधीश गौतम का प्रमोशन अपर जिला सहकारिता अधिकारी के पद पर होने पर भी ब्लाक कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।पदोन्नति पाये दोनों अधिकारियों का साल ओढ़ा कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी विजय गौतम,ग्राम पंचायत अधिकारी लालजी चौरसिया,अमित गुप्ता, नरेंद्र वर्मा,विकास रावत,एपीओ राकेश गुप्ता,सुभम,ग्राम प्रधान बघेड़ी के प्रतिनिधि भानु प्रताप यादव,परमानन्द शुक्ला,रोजगार सेवक जुनेद अहमद,रमेश मौर्य,साहब प्रसाद,रवींद्र दुबे पत्रकार मुजतबा खाँ,राकेश यादव,शारिक खाँ आदि लोग उपस्थित थे।

More Stories
सीतापुर १० अप्रैल २६ * सीतापुर में ब्लड बैंक टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या, संचालक के बेटे पर आरोप
लखनऊ १० अप्रैल २६ * स्कूलों ने ज्यादा फीस वसूली तो 5 लाख तक जुर्माना और मान्यता होगी रद: जिलाधिकारी
अयोध्या १० अप्रैल २६ * अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद रेल मंत्री से की मुलाकात, रुदौली रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर रेल मंत्री को सौंपा पत्र