अब्दुल जब्बार
अयोध्या15जुलाई24*विकास खण्ड रुदौली के परिसर में सात जन्मों के लिए एक दूजे के हुए 31 जोड़े
भेलसर(अयोध्या)गरीबों की चिंता और उनकी बेबसी को मुख्यमंत्री योगी ने समझकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की योजना बनाई।जिसमे जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर एक ही पंडाल में गरीब और अमीर की बेटी का विवाह होता है।यह बातें सोमवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव नें ब्लॉक परिसर रुदौली में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि गरीबों की बेहतरी और उनकी तरक्की के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना से मुफ्त राशन योजना,किसानों के लिए निःशुल्क बोरिंग और सबको प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाए सरकार नें संचालित की हैं।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुदौली प्रवीण यादव,बी.डी.ओ. रुदौली अखिलेश कुमार गुप्ता,ए.डी.ओ. भगवान दीन, ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह,पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम भवन रावत, समाज कल्याण विभाग से राजेश कुमार वर्मा, संदीप कुमार सिंह, ए.डी.ओ रवीश कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार यादव सहित ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे आयोजित कार्यक्रम में रुदौली विधानसभा के विकास खण्ड मवई की 11, विकास खण्ड रुदौली की 15 के साथ अमानीगंज ब्लाक की 5 कन्याओं का विवाह पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
More Stories
मथुरा 5 नवंबर 26 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा के लिए निरीक्षण/फ्लैग मार्च *
कौशाम्बी 5 नवम्बर 26*राजस्थान के पहलवान को कौशांबी के पहलवान ने किया चारों खाना चित*
कानपुर 5 नवम्बर 26*भू-माफियाओं और अवैध कब्जेदारो पर बरसेगा प्रशासन का डंडा: त्योहारों के तुरंत बाद शुरू होगा महा-अभियान