April 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या15जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

अयोध्या15जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

[15/01, 9:36 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
कांग्रेसियों का डेलिगेशन आज करेगा राम लला का दर्शन, 11:00 बजे सहादतगंज बाईपास पर होगा स्वागत, हाईवे होते हुए पहुंचेंगे सरयू घाट, सरयू घाट पर कांग्रेसी करेंगे स्नान, नागेश्वर नाथ हनुमानगढ़ी का करेंगे दर्शन पूजन, राम लला का करेंगे दर्शन पूजन, राम लला के प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास के आवास पर आयोजित खिचड़ी भोज में होंगे शामिल।
[15/01, 9:38 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
थाना इनायतनगर क्षेत्र में आभूषण व्यवसाई से हुई लूट का खुलासा, इनायतनगर पुलिस ने पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूटे गए सोने व चांदी के आभूषण बरामद, 110 ग्राम सोने के आभूषण, 1573 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद, लुटेरों से तीन देसी तमंचा 315 बार व 3 कारतूस बरामद,इनायतनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांचो लुटेरे को किया गिरफ्तार, थाना क्षेत्र के ही रंगबाज ढाबे की खंडहर के अंदर लूट की योजना बना रहे थे पांचो लुटेरे।
[15/01, 10:07 am] Basudev Yadaw Ayodhya: प्रेस विज्ञप्ति

अयोध्या।
कल दिनांक 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि स्थित रामलला के दर्शन करने आ रहे कांग्रेस नेताओं का अयोध्या की सीमा पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।
उक्त उदगार जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर तैयारी को लेकर बुलाई गई बैठक में कहीं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा नवनिर्मित हो रहे श्री राम जन्मभूमि के उद्घाटन समारोह का सत्तधारी दल ने राजनीतिकरण कर दिया है। इन मुद्दों का जवाब देने के लिए कांग्रेस के नेता श्री राम जन्मभूमि स्थित रामलला का दर्शन करेंगे।
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि कल राम जन्मभूमि स्थित रामलाल के दर्शन करने वाले नेताओं में उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे,प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ,राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधानमंडल दल की नेता अनुराधा मिश्रा मोना ,पूर्व सांसद पीएल पुनिया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।
यात्रा की जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि रुदौली पहुंचने पर उनका स्वागत आईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला के नेतृत्व में किया जाएगा ,बीकापुर विधानसभा में महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू राय के नेतृत्व में, सहादतगंज पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं का स्वागत करेंगे। कौशलपुरी कॉलोनी के पास एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश संयोजक रजनीश शर्मा तथा सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा के नेतृत्व में,बूथ नंबर चार पर युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संदीप यादव रिशु फिरोज अंसारी तथा राकेश तिवारी के नेतृत्व में तथा नया घाटअयोध्या पहुंचने पर पूर्व नगर पालिका अयोध्या अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र पांडे के नेतृत्व में यात्रा में आए कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया जाएगा।
[15/01, 11:15 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *आज अजय राय की अगुवाई में अयोध्या जा रहा कांग्रेसी नेताओं का दल, सरयू स्नान के बाद जाएंगे हनुमानगढ़ी, रामलला की करेंगे पूजा*।
[15/01, 11:37 am] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन के दिन 22 जनवरी को मीडिया केवल रामकथा संग्रहालय पार्क और राम की पैड़ी से ही कर सकेगी डिबेट का आयोजन आईजी प्रवीण कुमार ने दी इसकी जानकारी।
[15/01, 3:44 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
शीत लहर के चलते अयोध्या में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त परिषदीय राजकीय अशासकीय सहायता प्राप्त निजी मान्यता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड सहित एवं केजीबीवी विद्यालयों को 20 जनवरी तक बंद किए गए, प्रयोगात्मक परीक्षाएं यथावत चलती रहेगी, शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक एवं अन्य सभी कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व करते रहेंगे, 20 तक बंद रहेंगे स्कूल, 21 को रविवार, 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश, 23 जनवरी को पुनः खुलेंगे स्कूल,अयोध्या जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने जारी किया आदेश।
[ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
केंद्रीय विद्यालय भी 20 जनवरी तक बंद, राज्य सरकार के स्कूल बंद होने के बाद केंद्रीय विद्यालय ने भी लिया फैसला, 21 को रविवार, 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश, 23 जनवरी को पुनः खुलेगा स्कूल।
[15/01, 3:45 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: प्रेसवार्ता चंपत राय

अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामन्त्री चम्पत राय जी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आगामी पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी विक्रम संवत 2030 तदनुसार 22 जनवरी, 2024 सोमवार को भगवान श्री रामलला के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का पवित्रं योग आ गया है। समस्त शास्त्रीय विधि का पालन करते हुए प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मध्याह्न अभिजीत मुहूर्त में होगा, प्राण-प्रतिष्ठा की विधि दिनांक 16 जनवरी से प्रारम्भ होकर 21 जनवरी तक चलेगी। 16 जनवरी को प्रायश्चित एवं कर्म कुटी पूजन, 17 जनवरी को मूर्ति का परिसर प्रवेश, 18 जनवरी सायंकाल तीर्थ पूजन एवं जल यात्रा, जलाधिवास एवं गंधाधिवास, 19 जनवरी प्रातः औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास सायंकाल धान्याधिवास 20 जनवरी प्रातः शर्कराधिवास, फलाधिवास, एवं सायंकाल पुष्पाधिवास 21 जनवरी प्रातः मध्याधिवास, सायंकाल शय्याधिवास, इस प्रकार द्वादश अधिवास होंगे, सामान्यतया प्राण-प्रतिष्ठा में सप्त अधिवास होते हैं। न्यूनतम तीन अधिवास चलन में हैं। अनुष्ठान में 121 आचार्य होंगे। इस अनुष्ठान के संयोजक श्रद्धेय गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ एवं प्रमुख आचार्य श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित काशी के होंगे, प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक पूज्य मोहन भागवत जी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज सहित अन्य विशिष्टजनों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्रांगण प्राण-प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए देश की सभी आध्यात्मिक धार्मिक मत, पंथ, संप्रदाय, उपासना पद्धतिय के सभी अखाड़ों के आचार्य, सभी पंरपराओं के आचार्य, सभी सम्प्रदायों के आचार्य, 150 से अधिक परम्पराऊ के सन्त, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्री महंत, महंत, नागा साथ ही 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवार्स तटवासी, द्वीपवासी जनजाती परंपराओं की उपस्थिति भारत वर्ष के निकटवर्ती इतिहास में पहली बार ह रही है, यह अपने आप में विशिष्ट होगा।सम्मिलित होने वाली परंपराओं में शैव, वैष्णव, शाक्त, गणपत्य, पत्य, सिख, बौद्ध, जैन, दशनाम शंक रामानंद्र, रामानुज, निम्बार्क, मद्धव, विष्णु नामी, रामसनेही, घीसा पंथ, गरीबदासी, गौड़ीया, कबीरपं वाल्मीकि, असम से शंकरदेव, माधव देव, इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन, चिन्मय मिशन, भारत सेवाश्रम – गायत्री परिवार, अनुकूलचंद, ठाकुर परंपरा, उड़ीसा का महिमा समाज, पंजाब से अकाली, निरंकारी, नाम राधास्वामी तथा स्वामीनारायण, वारकरी, वीर शैव आदि है। गर्भ गृह में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्ण के बाद सभी साक्षीगण क्रमशः दर्शन करेंगे। श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्साह सर्वत्र अनुभव हो रहा है, अयोध्या सहित सम्पूर्ण भान में उत्सव को भव्यता से मानने का संकल्प ले लिया है। इस अवसर पर भिन्न-भिन्न प्रदेशों के जल, स्वर्ण, रजत, रत्न, वस्त्र, आभूषण विशाल घंटा, नगाड़ा और भिन्न भिन्न प्रकार की सुगंधि लेकर लोग आते ही जा रहें है। जिसमें सार्वाधिक उल्लेखनीय है मां जानकी के मायके जनकपुर एवं सीत भार (पुत्री के घर निर्माण के समय भेजा जाने वाला उपहार) लेकर बड़ी मात्रा में लोग उपस्थित हु ही भगवान की ननिहाल रायपुर दंडकारण्य क्षेत्र से भिन्न-भिन्न प्रकार के आभूषण समर्पित किए है श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भारत के सभी बन्धु भगनियों से आह्वान करता है कि 22 को जि अयोध्या में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही हो, उस समय अपने आसपास के मंदिरों की सज और मंदिर के देवता की उपासना के अनुरूप भजन, पूजन, कीर्ति और आरती आदि करें। प्राण कार्यक्रम को संचार माध्यम से स्क्रीन लगाकर सामूहिक रूप से देखें, इसके पूर्व आसपास के – स्वच्छता का प्रयास भी करना चाहिए। 22 जनवरी की सायंकाल अपने-अपने घर राम ज्योति से करें।”22 की शाम पांच दीपक श्रीरामलला के नाम जय जय श्री राम।”श्रीरामजन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के पुनीत और ऐतिहासिक अवसर पर प्रातः 10 बजे से प्राण- प्रतिष्ठा मुहूर्त के ठीक पहले तक, लगभग 2 घण्टे के लिए श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर में शुभ की प्रतिष्ठा के लिए ‘मंगल ध्वनि का आयोजन किया जा रहा है। हमारी भारतीय संस्कृति की परम्परा में किसी भी शुभ कार्य, अनुष्ठान, पर्व के अवसर पर देवता के सम्मुख आनन्द और मंगल के लिए पारम्परिक ढंग से मंगल- ध्वनि का विधान रचा गया है। इसी सन्दर्भ में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का यह श्रीअवसर, प्रत्येक भारतवासी के लिए शताब्दियों में होने वाला ऐसा गौरव का क्षण है, जब हम सम्पूर्ण भारत के विभिन्न अंचलों और राज्यों से वहाँ के पारम्परिक वाद्यों का वादन यहाँ श्रीरामलला के सम्मुख करने जा रहे हैं। विभिन्न राज्यों के पच्चीस प्रमुख और दुर्लभ वाद्य यन्त्रों के मंगल वादन से अयोध्या में ये प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न होगा। इसे उन वायों के दक्ष कलाकार प्रस्तुत करेंगे। इन राज्यों और उनके प्रमुख वादों के नाम इस प्रकार हैं।उत्तर प्रदेश-पखावज, बांसुरी और ढोलक कर्नाटक-वीणा महाराष्ट्र-सुन्दरी पंजाब-अलगोजा उड़ीसा-मर्दल मध्य प्रदेश-सन्तूर मणिपुर-पुंग असम-नगाड़ा, काली छत्तीसगढ़-तम्बूरा बिहार-पखावज दिल्ली-शहनाई राजस्थान-रावणहत्था पश्चिम बंगाल-श्रीखोल, सरोद आन्ध्र प्रदेश-घटम झारखण्ड-सितार गुजरात-सन्तार तमिलनाडु-नागस्वरम्, तविल और मृदंगम् उत्तराखण्ड-हुड़का इस मांगलिक संगीत कार्यक्रम के परिकल्पनाकार और संयोजक यतीन्द्र मिश्र हैं, जो प्रख्यात लेखक, = संस्कृति के जानकार और कलाविद् है। इस कार्य में उनका सहयोग केन्द्रीय संगीत नाटक अकादे दिल्ली ने किया है।

Taza Khabar