अब्दुल जब्बार
अयोध्या14मार्च24*संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक की मौत,परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दी तहरीर
भेलसर(अयोध्या)बाबाबाज़र थाना क्षेत्र के ग्राम खरिका मजरे सैदपुर गांव मे गुरुवार की सुबह एक युवक का शव जंगल मे बरगद के पेड़ से रस्सी से लटकता बरामद हुआ।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बाबा बाजार थाना प्रभारी राजेश सिंह व रुदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह ने घटना की गहनता से छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।इस मामले मे मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम खरिका मजरे सैदपुर निवासी विशाल कुमार(36)पुत्र बाबू राम गोस्वामी ई रिक्सा चलाता है।बुधवार की शाम को वह रुदेौली से घर आया और भोजन करने के बाद देर शाम वह गेंहू की फसल की रखवाली करने खेत चला गया।सुबह ग्रामीण जंगल की ओर शौंच करने गये तो उन्होंने जंगल मे बरगद के पेड़ मे रस्सी से लटकता युवक का शव देखा।थोड़ी ही देर मे यह खबर पूरे गांव मे फैल गई।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।उसके बाद मृतक की पहचान गांव निवासी बाबू राम गोस्वामी के 36 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप मे हुई।इस मामले मे मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर दी है।थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
नई दिल्ली5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली5अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*