अब्दुल जब्बार
अयोध्या14मार्च24*मवई पुलिस ने रूट मार्च निकाल कर सुरक्षा का कराया एहसास
भेलसर(अयोध्या)होली पर्व तथा लोक सभा चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मवई पुलिस तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सी आई एस एफ) के जवानों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रुट मार्च निकाल कर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराया।
मवई पुलिस के साथ सी आई एस एफ के जवानों ने ग्राम हुनहुना,बरतरा,नरौली,फरीदपुर आदि स्थानों पर रूट मार्च निकाल कर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराया।थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि त्यौहार तथा लोक सभा चुनाव को शांति व कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराया जाय।होली त्यौहार अमन व भाईचारे के साथ मनाया जाय।होली के मौके पर कोई नई परम्परा न कायम होने पाये।अगर कोई अराजक व शरारती तत्व होली त्यौहार के मौके पर शराब पीकर हुड़दंग मचाता है तो सूचना मिलने पर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।रुट मार्च में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के ए एस आई अतर सिंह,उपनिरीक्षक विकास चौरसिया,एस आई फरीद खाँ,एस आई हैदर अली खां सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद थे।

More Stories
पूर्णिया19जून26*12 साल में PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जनता का विश्वास और मजबूत हुआ : ललन सिंह*
नई दिल्ली19जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”