अब्दुल जब्बार
अयोध्या14मई25*शारदा सहायक नहर में सेल्फी लेने के चक्कर मे एक युवक की गई जान
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा सहायक नहर में सेल्फी लेने के चक्कर मे एक युवक की जान चली गयी।
पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरेजुलाहन मजरे मखदूमपुर होते हुए निकली शारदा सहायक डबल नहर में नीचे उतरकर बह रहे पानी में हिलकर चार युवक सेल्फी ले रहे थे।बह रहे नहर के पानी मे सेल्फी लेकर तीन युवक बाहर निकल आए जबकि एक साथी फैसल पुत्र निजाम 15 वर्ष निवासी कस्बा अलियाबाद थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी नहर से बाहर नहीं निकला तब तीनों साथी नहर में हिलकर उसकी तलाश करने लगे लेकिन तब तक डूबकर उसकी मौत हो चुकी थी और नहर से उसका शव पड़ा देखकर साथियों में हड़कंप मच गया।साथियों ने इसकी सूचना उसके परिजन को सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए मृतक युवक का शव घर लेकर चले गए।इस सम्बंध में पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है लेकिन परिजन शव को बिना किसी को बताए घर लेकर चले गए उन्होंने कहा कि अगर तहरीर मिलती हैं तो विधिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!