अब्दुल जब्बार
अयोध्या14मई25*राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की हालत गम्भीर
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीपी मवई पेट्रोल पंप के आगे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पीआरवी डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पर तैनात जफर आलम व दीवान गोमती तत्काल मौके पर पहुंचकर बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए घायल युवक को पीआरबी वाहन 5381 से तत्काल सीएचसी रुदौली पहुंचाया जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। वहीं दुर्घटना के तुरंत बाद पहुंचे पटरंगा थाना की हाईवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ,उप निरीक्षक प्रशांत पांडेय हमराही पुलिस बल के साथ पहुंचकर यातयात बहाल कराया।
जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान सूरज कश्यप पुत्र रामचंद्र निवासी अजय नगर कामता थाना चिनहट लखनऊ के रूप में हुई है जो स्कूटी UP 32 LY 1837 से लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहा था।वह जैसे ही पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीपी मवई के पास पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस सम्बंध में हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया की लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे स्कूटी सवार बीपी मवई पैट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन की रगड़ लगने से गिरकर घायल हो गया जिसे पीआरवी डायल 112 की पुलिस ने सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया।जिसकी पहचान सूरज कश्यप पुत्र रामचन्द्र निवासी अजय नगर कामता थाना चिनहट लखनऊ के रूप में हुई है।

More Stories
मिर्जापुर ६ मई २६*इफको मिर्जापुर द्वारा नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम आयोजित
मिर्जापुर 6मई26*एक करोड़ से अधिक लागत वाली लम्बित परियोजनाओ की जिलाधिकारी ने समीक्षा कर प्रगति के बारे में जानकारी लिया
मिर्जापुर 6मई २६*बाल संरक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण