अयोध्या14दिसम्बर24*मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के नए जिला उपाध्यक्ष नीरज यादव का हुआ जोरदार स्वागत
अयोध्या। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अयोध्या जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब खान ने आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर युवा सपा नेता नीरज यादव को मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड का नया जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके चलते आज पार्टी कार्यालय पर नीरज यादव का जोरदार स्वागत सम्मान कर नियुक्ति पत्र भी दिया गया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब खान ने कहा कि पार्टी के उच्च सभी पदाधिकारी के निर्देश पर नीरज यादव को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरज यादव पार्टी से जुड़े रहे हैं। जिसके चलते लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत मिली । उन्होंने नीरज यादव के उज्जवल भविष्य की कामना किया है। साथ ही कहा है इनको पद मिलने से पार्टी और ज़्यादे ही मजबूत हुई है। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है। उसे पर हम खरा उतरेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। मिशन 2027 को सफल बनाएंगे। उन्होंने जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी के सभी उच्च पदाधिकारी, जिला के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों के प्रति आभार ज्ञापित किया है। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने नीरज यादव को माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंटकर उनका तहे दिल से स्वागत सम्मान किया। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, सांसद अवधेश प्रसाद जी, पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, हाजी फिरोज खान गब्बर, पूर्व मंत्री रुश्दी मियां, इंद्रपाल यादव, भानु यादव, राम बक्स यादव, श्री चंद यादव, पार्षद कृष्ण गोपाल यादव, पार्षद सोनू यादव आदि ने उन्हें बधाई दी है।

More Stories
बाँदा १२ फरवरी २६ * थाना अतर्रा पुलिस अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से कुल 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद ।
पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उड़ान गश्ती ने किया स्कूलों और कॉलेजों का भ्रमण
प्रयागराज 12 फ़रवरी 26*10 फ़रवरी को मोनालिसा की फ़िल्म द डायरी ऑफ़ मणिपुर हुई रिलीज