अब्दुल जब्बार
अयोध्या14दिसम्बर*कांग्रेस ही महिलाओं,युवाओं,किसानों के बारे में सोंचती है :हनुमंत विश्वकर्मा
भेलसर(अयोध्या)कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में सोमवार को न्याय पंचायत रानीमऊ में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को चालीस प्रतिशत भागीदारी की घोषणा करने की महिलाओं पर भी इसका खास असर देखने को मिल रहा है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा की उपस्थित में जब रानीमऊ चौराहे पर सदस्यता अभियान का शिविर लगाया गया तो इसकी जानकारी मिलने पर विभिन्न गांवों की काफी संख्या में महिलाएं कांग्रेस शिविर पहुंच कर सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश सचिव हनुमंत विश्वकर्मा ने इस अवसर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं,युवाओं और किसानों के बारे में सोंचती है जबकि अन्य पार्टियां साम्प्रदायिक और जातिवाद की राजनीति करके सत्ता हासिल करना चाहती हैं।कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान रूदौली तथा मवई ब्लाक में निरन्तर चलाया जा रहा है।कांग्रेस का सदस्य बनने के लिये लोगों में काफी जोश है।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव पूजन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला,संतोष मिश्रा,रीता,सिरताजा,शांति देवी,विमल देवी,तारावती,जानकी,राम जानकी,विंध्या कुमारी,सुनदारा,सुमित्रा देवी,राम तेज यादव आदि लोग उपस्थित थे।

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*