अयोध्या14जून24*सरयू स्नान के दौरान पंजाब का श्रद्धालु डूबा, लापता*
Ayodhya: अयोध्या कोतवाली के नयाघाट क्षेत्र स्थित कच्चे घाट पर – गुरुवार की शाम स्नान के दौरान पंजाब निवासी एक श्रद्धालु सरयू में डूब गया। जल – पुलिस डूबे श्रद्धालु की तलाश में जुटी है। पंजाब के जिला रोपड़ निवासी कार्तिक पुरोहित (17) पुत्र अशोक पुरोहित अपने माता-पिता, नाना-नानी, भाई-बहन के साथ अयोध्या दर्शन को आया था। शाम को लगभग पांच बजे परिवार के लोग कच्चे घाट पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान कार्तिक सरयू नदी के गहरे पानी में डूब गया और लापता हो गया। परिजनों का कहना है कि अभी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि जल पुलिस को तलाश के लिए लगाया गया है, लेकिन शव अभी तक नही मिल सका है।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया