July 7, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या14जून*शिवसेना सांसद सँजय राउत की प्रेसवार्ता

अयोध्या14जून*शिवसेना सांसद सँजय राउत की प्रेसवार्ता

ब्रेकिंग

अयोध्या14जून*शिवसेना सांसद सँजय राउत की प्रेसवार्ता

अयोध्या।
शिवसेना सांसद संजय राउत का राष्ट्रपति चुनाव पर बयान। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के शरद पवार की मुलाकात पर बोले संजय राउत। कहा शरद पवार देश के सबसे बड़े नेता। शरद पवार इस देश के आज के सबसे अनुभवी नेता। कल 15 तारीख को दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर भाजपा शासित प्रदेशों के नेताओं को बैठक बुलाई है। बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी का होगा चुनाव। शिवसेना के नेता भी बैठक में रहेंगे मौजूद। सर्वसम्मति से चुने जा सकते हैं राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में शरद पवार। देश को राष्ट्रपति चाहिए तो शरद पवार है। रबर स्टैंप चाहिए तो बहुत से नेता है देश में।
राहुल गांधी और सोनिया गांधी के ईडी की पूछताछ पर बोले संजय राउत। कहा सिर्फ कांग्रेस को ही नहीं सभी विपक्षी दलों को हमलावर होना चाहिए। जो राजनीतिक दल या नेता सच पूछने की हिम्मत करते हैं या सवाल करते हैं उनके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी माध्यम से उत्पीड़न होता है, जो देश के लिए ठीक नहीं है।
नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर कि डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे संजय रावत ने प्रधानमंत्री के इस बयान का किया स्वागत। कहा पहले भी दो करोड़ नौकरी देने का किया था वादा।भाजपा के लोगों ने कहा था 5 करोड़ देंगे रोजगार। प्रधानमंत्री अपने इस 10 लाख रोजगार देने के वादे पर रहे कायम-संजय राउत।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे कल अयोध्या के दौरे पर हैं। वे लगभग 2:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। सीधे जाएंगे रामनगर इस्कान मंदिर में करेंगे पूजा अर्चन। भोजन भी ग्रहण करेंगे इस्कान मंदिर में ही। 2:30 बजे पहुंचेंगे होटल पंचशील। 3:30 पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस। 4:30 पर करेंगे हनुमानगढ़ी का दर्शन। 5:00 करेंगे रामलला का दर्शन। 6:00 बजे पहुंचेंगे लक्ष्मण किला। 6:45 पर करेंगे सरयू आरती। 7:30 पर लखनऊ के लिए होंगे रवाना।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.