अयोध्या से अब्दुल जब्बार
अयोध्या14जनवरी25*नाइस कंप्यूटर सेंटर पर इंडिया पोस्ट पेमेंट मिनी ब्रांच का उद्घाटन सम्पन्न
भेलसर(अयोध्या)मवई क्षेत्र के ग्राम नेवरा में स्थित नाइस कंप्यूटर सेंटर पर इंडिया पोस्ट पेमेंट मिनी ब्रांच का उद्घाटन किया गया जिसमें डाकघर से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाओं नया खाता खोलना, नेट बैंकिंग जैसी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इंडिया पोस्ट पेमेंट अयोध्या के शाखा प्रबंधक चेतन जायसवाल ने बताया की इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को डाकघर के बारे में जानकारी मिलेगी व डाकघर से मिलने वाली सुविधाओं को जनहित तक आसानी से पहुंच सकेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अनवर हुसैन खान ने बताया कि डाकघर एक विश्वसनीय बैंक है इसमें किसी भी तरह का फ्रॉड नहीं हो सकता है उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से डाकघर में खाता खुलवाने की अपील की है। इस अवसर पर बी सी संचालक दिलीप कुमार यादव ,मुकद्दर यादव , विंध्य प्रकाश यादव, राजन सिंह यादव, आनंद शुक्ला, पत्रकार राकेश यादव, मुज्तबा खान, पीसी यादव सहित क्षेत्र के प्रमुख लोग उपस्थित थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*