अब्दुल जब्बार
अयोध्या13जून25*अनियंत्रित बाइक तालाब में गिरी, दो घायल, हालत गम्भीर, दर्शन नगर रेफर
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गए। दोनों की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने एक को लखनऊ व एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जनकरी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिठौली मजरे बाबूरीचक निवासी विशाल पुत्र जगदीश प्रसाद व पिन्टू पुत्र स्व0 शत्रोहन गुरुवार की देर रात्रि करीब नौ बजे मियां का पुरवा से घर लौट रहे थे जिनकी बाइक मियांका पुरवा सड़क किनारे सूखे पड़े तालाब में गिरकर दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान शिव शरन उर्फ पप्पू यादव ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को तालाब से बाहर निकालवा कर बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए निजी वाहन से सीएचसी रुदौली पहुंचाया।जहां डाक्टरों ने पिंटू पुत्र शत्रोहन 26 वर्ष व विशाल पुत्र जगदीश प्रसाद 18 वर्ष की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर दर्शन नगर अयोध्या रेफर कर दिया लेकिन विशाल की हालत गम्भीर देखते हुए परिजन लखनऊ के किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।

More Stories
लखनऊ 25 नवम्बर 26 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
नई दिल्ली 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी बाते…*
लखनऊ 25 नवम्बर 26*बुलडोजर चाहे अकबर नगर पर चला हो या कृष्णाबाग में… ध्यान से सुनिए इसकी गूंज में इंसानियत की आवाज़ भी दबती जा रही है!?!*