अयोध्या से बासुदेव यादव की रिपोर्ट
अयोध्या13जुलाई24*सरयू नदी में जल वृद्धि से स्नान घाट की सीढ़ियां पानी में समाहित
अयोध्या सरयू नदी में जल वृद्धि होने से सरयू स्नान घाट की कई सीढ़ियां पानी में समाहित हो गई हैं। जिसके चलते श्रद्धालुओं को स्नान करने में कठिनाई हो रही है। बताते चले की पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से और चढ़सरी बांध से पानी छोड़े जाने से अयोध्या सरयू नदी में आशातीत जल वृद्धि हो गई है। गत दिनों सरयू नदी खतरे के निशान से 37 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी, लेकिन अब पानी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सरयू नदी के घाटों पर जल बेरी केटिंग कराया है। जल पुलिस एसडी आरएफ की तैनाती की गई है। सरयू नदी में जल बढ़ने से तटीय इलाकों के लोग अपने मवेशियों के साथ तटबंधनों पर शरण लिए हुए हैं। Visual ….wkt वासुदेव यादव अयोध्या

More Stories
नई दिल्ली21मार्च26* विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG गैस सिलेंडरों के दामों में तेजी से इजाफा होगा-राहुल गाँधी
कौशाम्बी 21 मार्च 26*सीएम.युवा के लाभार्थियों को डिप्टी सीएम ने ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट किया प्रदान*
कौशाम्बी 21 मार्च 26*ब्लॉक प्रमुख ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आवास की चाबी किया प्रदान*