[12/03, 6:18 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
सरकारी बसों में पैनिक बटन की सुविधा शुरू,
लखनऊ।
सरकारी बसों में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से पांच हजार बसों में पैनिक बटन की सुविधा शुरू। इससे रोडवेज बसों में सफर के दौरान किसी अप्रिय घटना पर यात्री पैनिक बटन दबाकर मदद की गुहार लगा सकते है। हर बस में दस पैनिक बटन लगाए गए हैं। हर बटन डायल 112 से जुड़ी रहेगी। इसे दबाते ही दस मिनट में स्थानीय पुलिस और रोडवेज कर्मी पहुंचेंगे।
[12/03, 6:18 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर सांसद लल्लू सिंह ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, प्रधानमंत्री ने आज इसी ट्रेन को दिखाई थी अहमदाबाद से हरी झंडी, पूरे देश में 100 चल रही है वंदे भारत ट्रेन, रेलवे अपने विकास की गति को कर रहा है तेज, 13 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है रेलवे ने, देश के कोने-कोने में रेलवे लाइन का हुआ है विस्तारीकरण, रेलवे स्टेशन का हो रहा है आधुनिक करण, देशभर में रेलवे लाइन के लिए बनाई जा रही है सुरंगे आरोवी भी, आम जनमानस की सुविधा पर रेलवे कर रहा है काम, अयोध्या के संतों की तरफ से रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को सांसद लल्लू सिंह ने दिया बधाई,किया वंदन अभिनंदन, सरकार का है कार्य आमजन को रेलवे हवाई और सड़क मार्ग से कराई उपलब्ध, 2047 में प्रधानमंत्री की है मनसा दुनिया में विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल हो भारत, देश के कोने से दूसरे कोने तक विकास के सभी कार्यों को प्रधानमंत्री कर रहे हैं संपन्न, सांसद लल्लू सिंह ने दी जानकारी, 14 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीआईसी ग्राउंड पर करेंगे जनसभा को संबोधित, लाखों रुपए के विकास के कार्य का लोकार्पण और करेंगे शिलान्यास।
[12/03, 6:18 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
कलेक्ट्रेट मे परिसर शक्ति रसोई (कैंटीन) का हुआ शुभारम्भ।सांसद लल्लू सिंह व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने किया शुभारम्भ। शक्ति रसोई के माध्यम से कलेक्ट्रेट प्रशासन के कार्मिकों तथा आगन्तुकों को शुद्व एवं अच्छे भोजन न्यूनतम दरों पर होंगे उपलब्ध। शक्ति कैंटीन में नाश्ता, चाय, मिष्ठान, नमकीन औऱ भोजन की रहेगी व्यवस्था।जिसका लाभ आमजन को होगा। 5 किमी0 के दायरे तक निःशुल्क टिफिन सर्विस भी करायी जाएगी मुहैया।इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारीगण रहे उपस्थित।
[12/03, 6:31 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *रिटायर्ड आईपीएस बृजभूषण बनाये गए यूपी मानवाधिकार आयोग के सदस्य*
लखनऊ।
तीन साल के लिए उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के सदस्य रहेंगे बृजभूषण।
1991 बैच के आईपीएस बृजभूषण 2023 में एडीजी के पद से हुए थे रिटायर।
[12/03, 6:56 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *मंत्रिपद आवंटित…*
ओम प्रकाश राजभर को महत्वपूर्ण विभाग मिला।
★ओमप्रकाश राजभर –
पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण
★दारा सिंह चौहान –
कारागार ।
★सुनील शर्मा –
आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ।
★अनिल कुमार –
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ।
★धर्मवीर प्रजापति –
नागरिक सुरक्षा
एवं होमगार्ड

More Stories
लखनऊ 2 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
मथुरा 2 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
पटना 2 मार्च 26*बिहार से 20 हजार किसान ,मजदूर माकपा के 24 मार्च के दिल्ली आक्रोश रैली में शामिल होंगे*