[10/02, 11:55 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट*
*आनन्द सेन यादव ने शुरू किया चुनाव प्रचार*
भेलसर(अयोध्या)सपा के घोषित प्रत्याशी पूर्व मंत्री आंनद सेन यादव ने रुदौली क्षेत्र में इंट्री मारी है।करीब दो दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ उन्होंने भेलसर से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की है।आनन्द सेन जब भेलसर पहुंचे तो सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।उसके बाद जब वह तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से सम्पर्क करने पहुंचे तो कुछ अधिवक्ताओं ने बाहरी वापस जाओ और जयभीम के नारे लगाये हालांकि तभी अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें नारेबाजी से रोक दिया।उसके बाद रौजागांव में उनका स्वागत किया गया।जब मवई चौराहा पहुंचे तो ब्लाक अध्यक्ष रेहान खाँ ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।उसके बाद आनंदसेन मवई स्थित पूर्व विधायक मरहूम इस्तियाक खाँ के घर पहुंच कर उनके परिजनों से मुलाकात की बाद में शाह भीखा शाह की मजार पर चादर चढ़ाया।वहां पर उपस्थित लोगों से मुलाकात कर अपने लिये वोट मांगा।वहां से आनन्द सेन यादव जब नेवरा पहुंचे वहां उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इस दौरान आनन्द सेन यादव के भ्रमण की कमान सपा जिला सचिव मो0 रईस खाँ के हाथ मे दिखी।
[10/02, 11:55 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*
*चुनाव पर्यवेक्षक ने किया रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का चुनाव पर्यवेक्षक ने संवेदनशील,अतिसंवेदनशील सहित अन्य मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र की साफ सफाई,मतदान केंद्र के अंदर मतदान संबंधी आवश्यक चीजों का भौतिक सत्यापन किया।अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का फरमान सुनाते नजर आए।उन्होंने रुदौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टांडा खुलासा,प्राथमिक विद्यालय जरायल कला,प्राथमिक विद्यालय मवई,हिंदू इंटर कॉलेज रूदौली,राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज रूदौली सहित अन्य बूथों का बारीकी से निरीक्षण किया।मतदान केंद्रों पर प्रकाश व्यवस्था सहित परिसर में बने शौचालय का भी निरीक्षण किया तथा कमियों को दूर करने के भी आदेश दिए।इस दौरान तहसीलदार रूदौली प्रज्ञा सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी रूदौली एसपी तिवारी,चौकी प्रभारी हाईवे जितेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
[10/02, 11:55 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
*एआईएमआईएम प्रत्याशी ने किया क्षेत्र में जनसपंर्क*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम के प्रत्याशी शेर अफगन ने अपनी टीम के साथ विकास खण्ड मवई क्षेत्र के नरौली,भक्त नगर,महमूद मऊ,सैदपुर,तेर,बारी,ऐहार,हरिहर पुर मवई सहित दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क किया।उक्त अवसर पर उनके साथ जिला सचिव महताब आलम,कफील अहमद,अखिलेश कुमार,द्वारिका प्रसाद,फ़ैज़ आलम फ़ैज़ी,अबुबकर,मौलाना मुजाहिदुल इस्लाम,मोहम्मद आकिब,अब्दुल,सलमान,रहमत अली,मो0 शफीक,फरीद अहमद,मो0 ज़ुबैर,शारिक,हामिद अली,मो0 आजाद,गुफरान अली,एहसान अली,महताब,बिलाल अहमद,कसीम अहमद,जावेद अहमद आदि मौजूफ रहे।
[10/02, 11:55 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट*
*बाइक व बोलेरों की हुई आमने सामने टक्कर*
*दो की मौत,मासूम गम्भीर*
भेलसर(अयोध्या)लखनऊ अयोध्या नेशनल हाइवे पर बुधवार को एक बोलेरों व बाइक की पटरंगा थाना क्षेत्र के बाकरपुर पेट्रोल पंप के पास आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जब कि एक मासूम बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दुर्घटना करने वाले दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है दोनों मृतक व घायल मासूम थाना मवई क्षेत्र के निवासी हैं।
मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या नेशनल हाइवे बाकर पुर पेट्रोल पंप के पास का है जहां पर एक बोलेरों तेज रफ्तार में लखनऊ की तरफ जा रही थीं वही सामने से रांग साइड से एक बाइक पर दो युवक व एक मासूम बच्चा सवार था जिससे बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों बीच सड़क पर घायल हो कर बाइक समेत गिर गए।बोलेरों को चालक छोड़ कर फरार हो गया।प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि यह सभी अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए उल्टा साइड से जा रहे थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मवई भेजा जहां पर मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रविकांत वर्मा ने मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान रामचंद्र उम्र 26 वर्ष पुत्र नंद किशोर व रज्जन उम्र 28 वर्ष पुत्र राम अभिलाष निवासी बादराज मजरे हंसराज पुर थाना मवई के रूप में हुई हैं।जब बाइक पर सवार मासूम बच्चा प्रिंस उम्र 3 वर्ष पुत्र रामचंद्र गम्भीर रूप से घायल था जिसे एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी बनीकोडर भेज दिया गया था लेकिन हालत नाजुक होने पर वहां पर मौजूद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया है।बताया जाता हैं कि घायल प्रिंस के पैर का इलाज कराने के भिटरिया गए थे वहां से लौटने के बाद बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहे थे और दुर्घटना का शिकार हो गये जिसमें मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया और वह भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है यह तीनों एक ही परिवार के रहने वाले हैं।
इस बावत हाइवे पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है और घायल मासूम की हालत गंभीर होने पर सीएचसी बनीकोडर भेज दिया गया है दुघर्टना करने वाले दोनो वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।कांग्रेस नेता तथा रूदौली विधान सभा के प्रत्याशी दयानन्द शुक्ला ने सूचना पाकर सी एच सी मवई पहुंच कर मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।
[10/02, 11:55 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*
*वोट दे रूदौली की जनता और मजा करें मिल्कीपुर के लोग: रुश्दी मियां*
भेलसर(अयोध्या)रूदौली विधान सभा क्षेत्र से बसपा के घोषित प्रत्याशी अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने अपने आवास पर बसपा के बूथ अध्यक्ष व सेक्टर अध्यक्षों की बैठक की।बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव गांव तथा घर घर जाकर युद्ध स्तर पर प्रचार में जुट जाने के लिये कहा।
रुश्दी मियां ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा तथा सपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट रूदौली की जनता देती है और मौज काटते हैं मिल्कीपुर के लोग।अब यह किसी भी कीमत पर नही होने दिया जायेगा।जनता इस बार बाहरी लोगों को आइना दिखाने का काम करेगी।
[10/02, 11:55 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
*अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्रकार की मौत*
*उपजा ने जताया शोक*
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवा पत्रकार की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा दलसरांय निवासी पत्रकार यूपी जर्निलस्ट एसोशिएशन के सदस्य आलोक कुमार मंगलवार की रात लगभग दस बजे अपनी बाइक से घर से पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम अशरफपुर गंगरैला अपनी ससुराल के लिए कहकर निकले थे।जिनको पटरंगा थाना की हाइवे चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गनौली के पास प्रिंस ढाबा के निकट रात में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।इस दुर्घटना की जानकारी बुधवार की सुबह पुलिस को हुई तब घटनास्थल पर हाइवे चौकी प्रभारी ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान कोतवाली रूदौली के दल सराय निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई।आलोक की दुर्घटना में मौत की जानकारी बुधवार की सुबह परिजनों को हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने दी।मौत की खबर सुनते ही घटनास्थल पर परिजनों व ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।इस सम्बंध में हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई तो घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया गया जिसकी पहचान आलोक कुमार रावत पुत्र पीताम्बर रावत 28 वर्ष ग्राम दलसरांय कोतवाली रुदौली के रूप में हुई।शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।घटना की सुचना मिलते ही बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक सै0 अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियां ने पहुंचकर इस दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट कर परिजनों को ढांढस बंधाया और हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।तहसील रुदौली इकाई के सक्रिय सदस्य पत्रकार आलोक कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर उपजा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि उपजा संगठन अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है।यह संगठन के लिये अपूर्णनीय क्षति है। ईश्वर शोक संतृप्त परिवार को इस महान दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
*उपजा रुदौली ने आयोजित की शोकसभा*
पत्रकार आलोक कुमार की मृत्यु की सूचना पर उपजा अयोध्या की रुदौली इकाई ने शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर उपजा रुदौली के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एडवोकेट,जिला सचिव जगदंबा श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष डॉक्टर शब्बीर,आलम शेख,अनिल पांडे,रियाज अंसारी,तौकीर सिद्दीकी,रामराज,दरवेश खान सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली 30 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*