May 9, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या08नवम्बर23*इस वर्ष मां कामाख्या धाम में एक लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे

अयोध्या08नवम्बर23*इस वर्ष मां कामाख्या धाम में एक लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे

अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक

अयोध्या08नवम्बर23*इस वर्ष मां कामाख्या धाम में एक लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे

भेलसर(अयोध्या)राम नगरी के दिव्य दीपोत्सव से पहले धनतेरस को मां कामाख्या धाम डेढ़ लाख दीपों से जगमग होगा।कामाख्याधाम के चौथे दीपोत्सव की तैयारी बैठक विधायक राम चंद्र यादव की अध्यक्ष में मां कामाख्याधाम गेस्ट हाउस में बुधवार को संपन्न हुई।रामनगरी के दीपोत्सव की तर्ज पर कामाख्या धाम में वर्ष 2020 से भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है।बैठक में विधायक ने दीपोत्सव को अब तक की गई तैयारी की जानकारी मां कामख्याधाम के पुजारी इंद्रेश कौशिक से ली।
विधायक ने कहा की मां कामख्याधाम से गोमती तट के घाट तक डेढ़ लाख दीप जलाया जाना है।बीते वर्ष में गोमती नदी के पुल पर कराने के निर्देश ईओ मां कामख्या नगर पंचायत के ईओ को दिए।विधायक ने कहा की 22 जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर नए भव्य मंदिर में जायेगे ऐसे में दीपोस्तव पर अतिशाबजी के आलावा मां कामाख्या धाम के आलावा मंदिर से गोमती तट तक विद्युत झालरों से सजाया जाएगा।पहले वर्ष यहां 5100 दीप दूसरे वर्ष 11 हजार दीप तीसरे वर्ष 2022 में यहां 51 हजार दीप जलाए गए है।राम नगरी के बाद जनपद में मां कामाख्या धाम में एक लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे।
एसडीएम अंशिका दीक्षित ने कहा ने ईओ को दीपोत्सव से पहले वृहद सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये गए हैं।कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बनाने के लिए अवर अभियंता को कहा गया है।दीपोत्सव के संयोजक मंदिर के पुजारी इंद्रेश कौशिक ने कहा कि विधायक रामचंद्र यादव ने यहां दीपोत्सव पर्व मनाने की शुरुआत की थी।उनकी अगुवाई में यहां दीपोत्सव पर्व हर वर्ष मनाया जाता है।गोमती तट पर संध्या आरती के साथ दीपोत्सव शुरू जाने की जानकारी दी।कहा कि अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव से एक दिन पूर्व यहां दीपोत्सव प्रतिवर्ष हो रहा है। कार्यक्रम संयोजक पुजारी इंद्रेश कौशिक ने बैठक में बताया की दीपोत्सव-2023 को लेकर समन्वयकों व समिति के सदस्यों के साथ बैठक की जा चुकी है।दीपोत्सव समिति के समन्वयकों,वलेंटियर की कार्य प्रगति की जानकारी दी।मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने कहा कि मां कामख्या धाम का दीपोत्सव ऐतिहासिक बनाया जायेगा।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता तेज तिवारी,भाजपा नेता निर्मल शर्मा,नायब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव,अधिशासी अधिकारी मां कामख्या धाम निखलेश मिश्रा,बैजनाथ यादव,लेखपाल सूर्य प्रकाश सोनी मोजूद रहे।

About The Author

Taza Khabar