May 21, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या08अप्रैल24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की प्रमुख खबरें

अयोध्या08अप्रैल24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की प्रमुख खबरें

अयोध्या08अप्रैल24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की प्रमुख खबरें

[08/04, 11:29 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार

ईद की तैयारी जोरों पर

बाजार में बढ़ी रौनक

खरीदारी हुई तेज

लोगों में दिख रहा उत्साह

इदुल्फित्र की नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिदें रंगों रोगन के साथ तैयार

भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के रुदौली नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इदुल्फित्र की तैयारियां लगभग मुकम्मल हो गई हैं।इदुल्फित्र पर्व की तैयारियों को लेकर मुस्लिम समुदाय के लाेगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पर्व के लिए जहां रुदौली नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है और देर रात तक बाजारों में खूब रौनक दिखाई दे रही है। लोग बाज़ारों में कपड़ो से लेकर किराना की दुकानों सामान खरीद रहे हैं।इदुल्फित्र के पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
इस वक्त मुस्लिम समाज के लोग रोजे रखकर खूब इबादत करने में जुटे हुए है।शुरू रमजान से लेकर सामूहिक इफ्तार और तरावीह की नमाज अदा की जा रही है।इदुल्फित्र का पर्व आने में लगभग एक या दो दिन का समय बच्चा है जैसे-जैसे मीठी ईद नजदीक आ रही है। बाजार में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है।बाजार में कपड़े और अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी है।इस वक्त इदुल्फित्र के पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक ने खरीदारी शुरू कर दी है। इदुल्फित्र के पर्व में कपड़ों की खरीददारी सबसे ज्यादा हो रही है। कपड़ों की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।बच्चों सहित महिला व पुरुष भी अपनी पसंद की ड्रेस खरीद रहे हैं।वहीं इस पर्व पर विशेष महत्व रखने वाला शीर-खुरमा घर-घर में बनाया जाएगा।मावा मिष्ठान से बनने वाले शीर-खुरमे के लिए भी बाजार में समाज जन ड्राय फ्रूट्स की खरीदी कर रहे है सिवइयों की खरीदारी के साथ काजू और बादाम की भी खरीददारी खूब हो रही है।

रुदौली क्षेत्र की मस्जिदों व ईदगाहों इदुल्फित्र की नमाज का समय

रुदौली सहित क्षेत्र की ईदगाहों व मस्जिदों में होने वाली इदुल्फित्र की नमाज के बारे जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर सरफ़राज़ नसरुल्लाह ने बताया कि इदुल्फित्र की नमाज अदा करने के लिए रुदौली नगर की ईदगाह रुदौली शरीफ में 8:30 बजे,जामा मस्जिद रुदौली शरीफ में 7:30 बजे,मस्जिद दरगाह शरीफ 7:45 बजे,मस्जिद शमसुल मियां में 7:30 बजे,मस्जिद मासूम बीबी 7:30बजे,मस्जिद तम्मू मियां में 7:15 बजे, मस्जिद सिद्दीके अकबर में 7:15बजे,मस्जिद पूरे खान में 7:45 बजे और मस्जिद अकबर गंज में 7:00 बजे, वहीं ताजुश सुन्नी जामा मस्जिद सरांयपीर भेलसर में 7:45 बजे,और ईदगाह भेलसर में आठ बजे,ईदगाह अल्हवाना में 7:45 बजे ,ईदगाह हलीमंगर नगर में 9 बजे,ईदगाह खंडपिपरा में 8 बजे और पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेरौंढा की कदीमी ईदगाह में 9:30 बजे, बाजिदपुर की बड़ी मस्जिद में 7:30 बजे,बिलाल मस्जिद बाजिदपुर में 7:45 बजे और मवई थाना क्षेत्र की ईदगाह नेवरा में 8 बजे,नूरानी मस्जिद नेवरा में 7:45 बजे सहित अन्य मस्जिदों व ईदगाहों में अदब व एहतराम के साथ अदा की जाएगी।
वहीं इदुल्फित्र की नमाज अदा करने के लिए रुदौली नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की ईदगाहों और मस्जिदों की रंगाई पुताई और साफ सफाई का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है।
[08/04, 11:29 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार

नेशनल हाइवे पर सड़क निर्माण के कारण आपस में भिड़ी दो कार

आधा दर्जन घायल।

कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मखवा पुर के पास हुआ हादसा

एन एच आई विभाग की लापरवाही के कारण हो रहे हैं हादसे

एक ही लेन चालू होने के कारण आए दिन हो रहे हैं हादसे।

भेलसर(अयोध्या)लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर सोमवार को कोतवाली रुदौली क्षेत्र अंतर्गत मखवापुर लोहिया पुल के पास दो कार आमने सामने भिड़ गईं।इस हादसे में आधा दर्जन से लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरन पुर रुदौली भेजवाया गया है।इस हादसे का कारण एन एच आई विभाग है सड़क की बराबर मरम्मत कार्य न करवाने के कारण जब एक साथ एक लेन को बंद कर दिया गया और दूसरी लाइन से दोनो तरफ की गाड़ियों को निकाला जा रहा था।विभाग का कोई कर्मचारी भी सड़क पर नही लगाया गया जो बीच बीच में वाहनों को निकलता रहे।
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मखवापुर लोहिया पुल के पास में सोमवार को लगभग चार बजे एक बोलेरों और क्रेटा कार के बीच में आमने सामने दोनों में जोरदार भिडंत हो गई।घटना के बाद दोनो गाड़ियों में बचाओ बचाओ की आवाज आने लगी यह सुनकर आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई वही सभी घायलों को निकाल कर सड़क के किनारे कराया गया।मौके पर पहुंचे रुदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह ने एंबुलेस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजवाया गया। वही दोनों क्षति ग्रस्त वाहनों को सड़क से अलग हटवा कर यातायात को बहाल करवाया।इस बीच लगभग एक घंटे तक सड़क पर आने जाने वाले दोनो तरफ के वाहनों का जाम लगा रहा।सड़क का कार्य करा रही एन एच आई विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है जिसमे एक तरफ सड़क बंद होने के कारण यह दूसरा हादसा हुआ है जिसमे बीच बीच में कर्मचारियों के न होने के कारण ऐसे स्थित उत्पन्न हुई है।
इस संबंध में रुदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक लेन बंद होने के कारण यह दुर्घटना हुई है जिसमे दोनों वाहनों में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिसमे संजू उम्र 40 वर्ष पत्नी डॉक्टर गणेश धर दिवेदी,अर्चना उम्र 18 वर्ष पुत्री गणेश धर,पदोष धर एवं डॉक्टर गणेश धर दिवेदी की शाली मंजू पांडे निवासी देवरिया घायल हो गए।राजबहादुर पुत्र सजी सिंह 32 वर्ष,मंगला पत्नी सुरेश सिंह 40 ,सूर्यांश 11 पुत्र सुरेश सिंह,पहला पुरवा थाना असंद्रा जनपद बाराबंकी एवं सोनू पुत्र नबाब 28 वर्ष,गोमती नगर लखनऊ आदि घायलों में शामिल हैं।
संजू धर द्विवेदी और उनके पुत्र पद्मेश धर द्विवेदी को अधिक चोट लगी है दोनों लोग जिला अस्पताल के लिए रेफर हुए हैं।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.