May 4, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या07नवम्बर23*उन्नतिशील किसानों की आय हो रही दुगुनी.....राम चन्द्र यादव

अयोध्या07नवम्बर23*उन्नतिशील किसानों की आय हो रही दुगुनी…..राम चन्द्र यादव

अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक

अयोध्या07नवम्बर23*उन्नतिशील किसानों की आय हो रही दुगुनी…..राम चन्द्र यादव

रूदौली ब्लाक में आयोजित हुआ किसान गोष्ठी

भेलसर(अयोध्या)कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवम सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अन्तर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन ब्लाक रूदौली के प्रांगण में मंगलवार को सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राम चन्द्र यादव ने बताया कि किसान गोष्ठियों में प्रगति शील किसान व कृषि वैज्ञानिक अपने विचार रख कर किसानों को उन्नति खेती करके अपनी आमदनी दूनी करने के लिए प्रेरित करते है।हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की भी यही मंशा है।खेती किसानी से जुड़ी योजनाओं में जागरूकता की वजह से उत्तर प्रदेश आज सबसे आगे है।किसान पहले अपनी फसल उपजाने के लिए साहूकारो से रुपए ऊची ब्याज दरों पर कर्ज लेते थे वही आज का किसान बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर कम ब्याज पर खेती किसानी कर रहे है।हमारे बीच से मोटे अनाज गायब होने लगे थे जिसे सरकार ने फिर से किसानों को मोटे अनाज को बोने के लिए प्रेरित कर उन्हे मोटे अनाज के निशुल्क बीज किट वितरित कर रही है।किसानों को खेत में पराली न जलाने के लिए भी कहा।कार्यक्रम का संचालन एडीओ एस बी भगवान दीन व अध्यक्षता उप निदेशक कृषि संजय त्रिपाठी ने किया।इस दौरान गोष्ठी में किसान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे सही उत्तर देने वालो किसानों को विधायक राम चन्द्र यादव ने किट देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रगति शील राजेश पांडेय,जगदीश प्रसाद मिश्रा,पवन तिवारी,एसडीओ शैलेंद्र प्रताप सिंह,राम गोपाल कृषि वैज्ञानिक मसौधा,सहायक विकास अधिकारी बंस भूषण सिंह,गोदाम प्रभारी अनिल कुमार गौड़ संजय कुमार यादव,आत्माराम चतुर्वेदी,राम चंद्र मौर्य,हीरालाल मौर्य,शिवा नन्द मिश्रा,अरविन्द कुमार शास्त्री सहित लोग मौजूद रहे।

About The Author