अयोध्या04मार्च24*पुरोहित समाज ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह का किया स्वागत।
अयोध्या। अयोध्या लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह का टेढ़ी बाजार निकट पांडे पुरोहित समाज के द्वारा भाजपा नेता छोटू पांडे के आवास पर माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित हो रहा है। हमें तीसरी बार लोकसभा का टिकट मिला है। इसके लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति बहुत-बहुत आभार। इस मौके पर श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज ने कहा कि इस बार भी बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी की बंपर वोटो से जीत होगी। हमारा पूरा समाज उनके साथ है।भाजपा नेता छोटू पांडे ने कहा कि भाजपा लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह सर्वप्रिय नेता है और सभी वर्गों धर्म का सम्मान करते हैं। उनके नेतृत्व में अयोध्या विकसित हो रही है। इस बार में भी बीजेपी हैट्रिक लगाएगी। इस मौके पर ननकू महाराज ने कहा कि भाजपा लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह इस बार सबसे ज्यादा वोटो से जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर निर्मल पांडे, रंजीत पांडेय, सोमनाथ बघेल, घनश्याम यादव, सरदार जसवीर सिंह, बाबूराम ,दिवाकर पांडे ,अनिल पांडे ,अरुण पांडे, सूरज पांडे , बजरंगी पांडे, दिलीप महाराज अन्य पुरोहित समाज के लोग और भाजपा के कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखीमपुर खीरी1अगस्त2026*लखीमपुर खीरी समाचार बुलेटिन