अयोध्या04मई25*अवैध खनन पर रोक के लिए रजिस्टर खनन स्थलों पर बोर्ड लगाना हो अनिवार्य:
अयोध्या धाम में खनन को लेकर बढ़ती अव्यवस्थाओं और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से स्वतंत्र पत्रकार अंतरिक्ष तिवारी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी अयोध्या से मांग की है कि जिले में जितने भी अधिकृत खनन रजिस्टर संचालित हैं, उन्हें यह निर्देशित किया जाए कि वे अपने खनन स्थलों पर एक स्पष्ट और स्थायी बोर्ड लगाएं। इस बोर्ड पर खनन की वैधता की अवधि, खनन की गहराई (फीट में), क्षेत्रफल (घन सेंटीमीटर में), तथा संबंधित भूमि की घाटा संख्या अनिवार्य रूप से अंकित हो।
इस व्यवस्था से न केवल आम जनता को यह जानकारी सहज रूप से उपलब्ध होगी कि कौन सा खनन वैध है और कौन अवैध, बल्कि पत्रकारों को भी सत्यापन के साथ निष्पक्ष खबर प्रस्तुत करने में सुविधा होगी। साथ ही यदि निर्धारित सीमा से अधिक खनन किया जाता है तो प्रशासन को भी अविलंब कार्रवाई करने और दंडात्मक प्रक्रिया अपनाने में आसानी होगी।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे अवैध खनन पर एक सख्त और स्पष्ट रोक लग सकेगी। खनन माफियाओं के मन में यह भय उत्पन्न होगा कि यदि वे सीमा से बाहर जाकर खुदाई करेंगे या अवैध रूप से खनन करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इससे चोरी व अवैध खनन की घटनाओं में निश्चित रूप से गिरावट आएगी और शासन-प्रशासन की साख भी मजबूत होगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 जुलाई 26 1.957 किलो स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा
पंजाब1जुलाई26*बाजार नं. 12 के दुकानदारों से एसएसपी ने की मुलाकात, व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता,
बांदा1जुलाई26*बांदा 1 जुलाई 26*पुरानी रंजिश को चलते दबंगों ने बाइक सवार महिला को मारी गोली**,