अयोध्या04जनवरी25*30.5 करोड़ रुपये का आवंटन मालामाल हुई जिले की पंचायतें*
अयोध्या।
15वें वित्त आयोग की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। जिले की पंचायते मालामाल हो गई। अब ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक के कार्यों में तेजी आएगी। पंचायती राज संस्थाओं में विकास कार्य के लिए 15वें वित्त आयोग से धनराशि का आवंटन किया जाता है। इसके जरिए पंचायतों के नए विकास कार्य कराए जाते हैं। वित्तीय साल समाप्त होने में अब तीन माह बचे हैं।
प्रदेश शासन जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के लिए 15वें वित्त के तहत जिले को 30 करोड़ 57 लाख 49 हजार 501 रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इसमें जिला पंचायत के लिए 4 करोड़ 58 लाख 62 हजार 425, क्षेत्र पंचायतों के लिए 4 करोड़ 58 लाख 62 हजार 425 और जिले की ग्राम पंचायतों के लिए 2 करोड़ 14 लाख 024651 रुपये हैं। ग्राम पंचायतों के लिए आवंटित किए गए पैसे जिले की सभी ग्राम पंचायतों को आबादी के हिसाब से भेजा जाता है। जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि 15वें वित्त की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
चित्रकूट 27 नवम्बर 26*बालू खनन का कथित काला खेल! सूरवल खदान में रात के अंधेरे में पोकलैंड मशीनों से खनन का आरोप
बिश्नाह, जम्मू-कश्मीर 27 नवम्बर 26*मानसी चौहान बनीं एनडीएसएफ जम्मू-कश्मीर की प्रदेश अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26 विकास में पूर्णिया ने सबको पीछे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे राज्य में पहला स्थान*