अब्दुल जब्बार
अयोध्या04जनवरी24*पूर्व अध्यक्ष से अभद्रता मामले में अधिवक्ताओ का धरना लगातार तीसरे दिन भी रहा जारी
माँग पूरी न हुई तो सम्पूर्ण समाधान दिवस पर होगी तालाबंदी
भेलसर(अयोध्या)बार एसोसिएशन रुदौली के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह से अभद्रता करने वाले थाना बाबा बाजार के दो सिपाहियों के निलंबन की मांग को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं का धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।गुरुवार को अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर पुलिस महानिदेशक को सम्बोधित मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा।
रुदौली बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के साथ थाना बाबा बाजार के दो सिपाहियों द्वारा अभद्रता किये जाने से आक्रोशित अधिवक्ताओं का धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।अधिवक्ताओं ने सिपाहियों के निलंबन की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक को सम्बोधित मांगपत्र तहसीलदार को सौपा।मांगपत्र के माध्यम से कहा गया है कि यदि तत्काल आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित नहीं किया गया तो अधिवक्ता आगामी शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील परिसर में तालाबंदी करने को बाध्य होंगे।तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मांगपत्र उचित माध्यम से पुलिस महानिदेशक को भेजा जा रहा है।धरने को अध्यक्ष हरिनारायण यादव, महामंत्री संतोष पांडे,पूर्व अध्यक्ष इंद्रसेन मिश्रा,अफसर रज़ा रिज़वी,इंद्रजीत सिंह,चौधरी अजीमुद्दीन,साहब शरण वर्मा,गयाशंकर कश्यप, विनोद कुमार लोधी,राम भोला तिवारी,अनिल कुमार मिश्र,दाताराम रावत,अनिल कुमार शुक्ला,रविन्द्र तिवारी,मो0 आमिर खान,कमरुद्दीन,वेद तिवारी,गोरखनाथ तिवारी,गोविंद प्रताप सिंह,ओम प्रकाश,रियाज अंसारी आदि ने सम्बोधित किया।

More Stories
मथुरा 1 फरवरी 26*प्रधानमंत्री ने हर वर्ग एवं प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाया *
नई दिल्ली १फरवरी २६ * देशभर में आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे, आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किया जाएगा और पूरा इकोसिस्टम मजबूत बनाया जाएगा’
अयोध्या 1 फरवरी 26 * नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। .