*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट*
अयोध्या03नवम्बर*संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत*
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र की चौकी बाबा बाजार अन्तर्गत भूलामऊ गांव में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।महिला की मौत करेंट लगने से होनी की बात बताई जा रही है।मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक भूलामऊ निवासी सत्य प्रकाश की पत्नी हर्षिता(23)मंगलवार को अचानक बिजली के करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।परिजन तत्काल उसे उपचार हेतु अस्पताल लेे गए थे।जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।मवई थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचेत यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चलेगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*