अयोध्या03जुलाई25*केजीएमसी लखनऊ व जिला अस्पताल फैज़ाबाद का मिला अमूल्य सहयोग
ह0 इमाम हुसैन (र.अ.) और 72 शोहदाए करबला की याद में रुदौली में 75 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट
केजीएमसी लखनऊ व जिला अस्पताल फैज़ाबाद का मिला अमूल्य सहयोग
भेलसर(अयोध्या)रुदौली ब्लड डोनेशन ग्रुप के तत्वावधान में आज गुरुवार को एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन रुदौली मैरिज हॉल में किया गया जो हज़रत इमाम हुसैन (र.अ.) और 72 शोहदाए करबला की याद में समर्पित था।इस अवसर पर कुल 75 यूनिट रक्त एकत्र किया गया जिसमें से 40 यूनिट केजीएमसी लखनऊ को तथा 35 यूनिट फैज़ाबाद जिला अस्पताल को सौंपा गया। आयोजक मो0 आमिर खान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल करबला के महान बलिदान की याद को ताज़ा करता है, बल्कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया। आयोजक ने बताया कि इस मुहिम का उद्देश्य यह दिखाना था कि हुसैनी सोच आज भी इंसानियत और कुर्बानी का पैग़ाम देती है। ग्रुप के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कई युवा, समाजसेवी व स्थानीय नागरिकों ने रक्तदान कर इमामे हुसैन (र.अ.) की कुर्बानी को इंसानियत की सेवा में बदलने का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही जिन्होंने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित किया। आयोजक मो आमिर ख़ान ने रक्तदाताओं धन्यवाद दिया और बताया कि आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिनमें मानवता और समाजसेवा को केंद्र में रखकर लोगों को जोड़ा जाएगा।
इस मौके पर ज़िया उद्दीन, मोहम्मद शफात,आशीष शर्मा ,मो शारिक, अवनिंद्र कुमार तिवारी, रिजवान उस्मानी, सुधीर मिश्रा, काजी शकेब, सूरज मिश्रा, मो फ़ैज़ान, राम तीरथ, विवेक लोधी,आफ़ताब आलम,शाहनवाज आलम शानू सहित तमाम रक्तदाता मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली15मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर नगर 14मई26*चकरपुर मंडी के चबूतरे नंबर 6 पर लगी भीषण आग
लखनऊ14मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*