अयोध्या03अगस्त*नयाघाट क्षेत्र से पटरी ठेला दुकानदारों ने नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा दुकानें हटाने पर जताया आक्रोश।
बंधा तिराहा पर मीटिंग करके बनाई रणनीति।
जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर लगाई न्याय की गुहार।
सभी ठेला दुकानदारों ने कहा कि मात्र 1 सप्ताह अब मेला बचा है।
ऐसे में हम लोगों के मेला के दौरान पेट पर लात मत मारा जाए।
हम लोग मेला प्रशासन का सहयोग करते हैं।
ठेला दुकानदारों ने कहा कि हम लोग अस्थाई दुकानदार हैं।
कोरोना काल के बाद यह पहला मेला है।
ऐसे में हम लोगों को पूर्व की तरह दुकानें लगाने दिया जाए। हम लोग अपनी दुकानें पीछे कर लेंगे। मेला में प्रशासन का सहयोग करेंगे।
इस मौके पर बिरंचन शाह, विजय गुप्ता, घनश्याम, राजकुमार, मनीष, मंजू देवी, श्रीराम रेखा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*