February 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 9फ़रवरी 26*अयोध्या में 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 310 सफाई मित्र हुए प्रशिक्षित

अयोध्या 9फ़रवरी 26*अयोध्या में 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 310 सफाई मित्र हुए प्रशिक्षित

अयोध्या 9फ़रवरी 26*अयोध्या में 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 310 सफाई मित्र हुए प्रशिक्षित

अयोध्या। दिनांक 6 फरवरी 2026 से Har pic World Toilet College द्वारा रैकिट, संस्था जागरण पहल एवं ग्रीनस्पर्श फाउंडेशन के सहयोग से नगर निगम गेस्ट हाउस मण्डपम, अयोध्या में 2 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कौशलपुरी एवं अयोध्या कैंट जोन के कुल 2 बैचों में अब तक 310 सफाई मित्रों ने प्रतिभाग किया।

अपने उद्बोधन में नगर आयुक्त श्री भारत जी (पीसीएस) ने कहा कि Harpic World Toilet College सैनिटेशन क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के क्षमता वर्धन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, जो अत्यंत सराहनीय पहल है।

नगर सुरक्षा अधिकारी श्री राम मणि शुक्ला ने स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रशिक्षण में शामिल करने के लिए टीम को साधुवाद दिया। कार्यक्रम में जेडीएस श्री आलोक राणा, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री राजेश कुमार झा सहित अन्य अधिकारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान राज्य समन्वयक श्री अश्वनी चौरसिया ने व्यक्तिगत सुरक्षा, शौचालय रखरखाव, कूड़ा प्रबंधन, हाउसकीपिंग तथा प्रत्येक 6 माह में टीटी टीकाकरण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नगरीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क मेडिकल चेकअप भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की वजन, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

अयोध्या जनपद में इस प्रशिक्षण के कुल 3 बैच प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम का लक्ष्य लगभग 500 सफाई मित्रों को तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। साथ ही उन्हें बीमा योजना, अटल पेंशन योजना जैसी विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उद्देश्य है।

उल्लेखनीय है कि Harpic World Toilet College वर्ष 2022 से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से संचालित हो रहा है। वर्तमान में यह कार्यक्रम देश के 6 राज्यों में तथा उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, गोरखपुर एवं अयोध्या जिलों में संचालित है।

कार्यक्रम में Harpic World Toilet College की ओर से सर्वेश कुमार, अजय एवं अजय मौर्या सहित नगर निगम के सुपरवाइजरों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।