अयोध्या 5 अप्रैल 26*मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली अंतर्गत नयागंज चौकी क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
रविवार को चौकी नयागंज क्षेत्र में महिला उपनिरीक्षक स्तुति गुप्ता, उपनिरीक्षक शिवेंद्र पाल, उपनिरीक्षक जितेंद्र बाजपेई एवं महिला आरक्षी गीता देवी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1930, 112, 108, 102, 1076, 1098 आदि के बारे में बताया गया ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में तुरंत सहायता ली जा सके।
पुलिस टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।
इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।

More Stories
लखनऊ30अगस्त 26*हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या।
उन्नाव, 30 अगस्त 2026*उन्नाव में दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धांजलि, TSCT ने बताई 268 करोड़ की सहायता
लखनऊ30अगस्त 26*_दक्षिणी जोन में सनसनीखेज वारदात, हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी का शव बरामद*_