अयोध्या 4 फरवरी 26 * पैसा लेने पर उर्वरक की दुकान हुई सस्पेंड। ..
*खाद्य के साथ जबरन जिंक देकर ज्यादा पैसा लेने पर उर्वरक की दुकान हुई सस्पेंड*
अयोध्या -सोहावल के संजयगंज बाजार स्थित जायसवाल खाद भंडार द्वारा किसान से यूरिया के साथ जबरन जिंक देने के मामले में जिला कृषि अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान को निलंबित कर दिया है।
ग्राम अरथर निवासी किसान राम सुरेश सिंह ने जिला कृषि अधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि जायसवाल खाद भंडार पर यूरिया खाद लेने पर डेढ़ सौ रुपये का जिंक जबरन लेने के लिए बाध्य किया जा रहा था। किसान द्वारा जिंक लेने से मना करने पर दुकानदार ने यूरिया देने से इंकार कर दिया। पीड़ित किसान ने उसी समय दूरभाष के माध्यम से जिला कृषि अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। मामला सामने आने के बाद समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित हुई, जिसके आधार पर विभाग ने जांच करते हुए संबंधित दुकान पर कार्रवाई की।इस संबंध में पूछे जाने पर जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जायसवाल खाद भंडार की दुकान को निलंबित कर दिया गया है तथा कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*