अयोध्या 4 जनवरी 26 * पुलिस ने गैंग के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। ..
रुदौली पुलिस ने यूपी पावर कॉरपोरेशन को लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले तार चोर गिरोह का खुलासा किया।
पुलिस ने गैंग के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
चोरों ने कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मीसा गांव से बिजली के तार चोरी किए थे।
34 बिजली के खंभों से 33 केवीए लाइन का तार काटकर ले जाया गया था।
घटना के बाद कोतवाली रुदौली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 13 बंडल एल्यूमिनियम तार बरामद हुए।
इसके अलावा तीन फेस केबल का एक बंडल और आईटी एबीसी केबल के चार बंडल भी मिले।
तार काटने के उपकरण और चोरी का तार ढोने में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी भी बरामद की गई।
पकड़े गए आरोपी अयोध्या और बस्ती जनपद के रहने वाले बताए गए हैं।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,