February 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २९ नवंबर २०२५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर उत्तरप्रदेश की कुछ महत्त्वपूर्ण खबरे 

अयोध्या 29/11/25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 29/11/25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[29/11, 9:38 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
*रामनगरी में 28 मई से 3 जून तक भव्य महालक्ष्मी यज्ञ और श्रीमद भागवत कथा का होगा आयोजन।*

भूमि पूजन सम्पन्न हुआ. जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। गुरु महाराज आचार्य घनश्यामाचार्य जी महाराज के अनुयायी देश और विदेश से आएंगे। यह अनुष्ठान सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में योगदान देगा।अयोध्या धाम के परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ा भक्त माल की बगिया में अनुष्ठान का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न।
[29/11, 9:38 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या।
*अयोध्या में शादी के तीसरे दिन दुल्हन जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई।*

*घटना रुदौली कोतवाली क्षेत्र के सुजागंज चौकी अंतर्गत हयात नगर की है।*

दुल्हन के घर से निकलने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं।

हयात नगर निवासी रामतेज के बेटे मोहित शर्मा की शादी 25 नवंबर को हुई थी।

शादी धूमधाम से मिल्कीपुर तहसील के खंडासा थाना क्षेत्र के गांव में संपन्न हुई थी।

परिजनों के अनुसार, रात में सभी सो रहे थे, तभी दुल्हन सामान लेकर चुपचाप निकल गई।

दुल्हन लाखों के जेवर, नकदी और कुछ महत्वपूर्ण सामान साथ ले गई।

सुबह कमरे में दुल्हन गायब मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुल्हन की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है; जांच जारी है।
[29/11, 9:38 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
जेसीबी से मिट्टी पाटते समय ड्राइवर की गलती से मस्जिद की मीनार गिरी, एक मुस्लिम ही मस्जिद के बगल अपने खेत में पटवा रहा था मिट्टी, ड्राइवर की गलती से मस्जिद की दीवाल में टकराई जेसीबी, गिरी मस्जिद की मीनार, पुलिस पहुंची मौके पर, दोनों पक्षों से कर रही बात, एक पक्ष ने मानी अपनी गलती, मीनार का करवाएगा पुनर्निर्माण, थाना पूराकलंदर के भदरसा कस्बे का मामला,मौके पर पुलिस बल तैनात।
[29/11, 9:38 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *क्रिकेटर करन शर्मा पहुंचे अयोध्या, दोस्तों के साथ रामलला-हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन*

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्लेयर करन शर्मा अपने साथियों के साथ अयोध्या पहुंच गए हैं। वे लखनऊ से सड़क मार्ग से अंकित राजपूत, अक्षय वानखेड़े सहित कुल आठ क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ आज सुबह अयोध्या आए। यहां पहुंचकर वे पहले रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे और अयोध्या की पवित्र माटी को नमन करेंगे।भाजपा के वरिष्ठ नेता परमानंद मिश्र ने अपने साथियों के साथ खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के विभिन्न वर्गों की तरह क्रिकेट खिलाड़ी भी लगातार दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे हैं। दर्शन के दौरान खिलाड़ी दिव्य और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहे हैं।
[29/11, 9:38 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: बिग ब्रेकिंग

अयोध्या।

*खनन माफियाओं की दबंगई*

अवैध बालू खनन कर रहे दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने थाना कैंट पहुंचे खनन अधिकारी व अन्य अधिकारियो के खिलाफ थाने में ही दबंगों ने की अभद्रता, पुलिस दिखी असहाय, आए दिन कैंट थाना क्षेत्र में हो रहा अवैध बालू खनन, दबंगो के सामने असहाय दिखती है कैंट थाना पुलिस, आखिर खनन माफिया के खिलाफ क्यों झुक रही पुलिस, उठ रहे सवाल।
[29/11, 9:38 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️ अयोध्या
*खबर आ रही है कि सोहावल क्षेत्र में अवैध खनन रोकने गए एक खनन इंस्पेक्टर को खनन माफिया के लोगों द्वारा पीटा गया है.!*
विस्तृत खबर थोड़ी देर में…
[29/11, 10:01 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
हिंदुस्तान अखबार के संवाददाता राम मूर्ति यादव पर जानलेवा हमला, कोतवाली नगर के वजीरगंज ऑफिस से निकलते समय दबंगों ने लोहे के रॉड से किया हमला, हमला करने के बाद फरार हुए हमलावर, जिला अस्पताल ले जाया गया पत्रकार राम मूर्ति यादव को, मौके पर पहुंची पुलिस,पुलिस ने बरामद किया मौके से हमले में प्रयुक्त रॉड, पुलिस मामले की कर रही जांच।
[29/11, 10:36 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
नए उपडाकघर भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न।राम मंदिर के मॉडल से मिलता-जुलता रहेगा भवन।निर्माण साढ़े पांच करोड़ की लागत से होगा।लगभग एक साल में बनकर तैयार होगा। दो मंजिला होगा भवन।प्रणव कुमार, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल परिमंडल लखनऊ, और सुनील कुमार राय, पोस्ट मास्टर जनरल (पूर्वी क्षेत्र), की मौजूदगी मे सम्पन्न हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम। अयोध्या धाम के अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर के सामने बनाया जाएगा उप डाकघर का भवन।

Taza Khabar