अयोध्या 24दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[24/12, 4:20 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में अयोध्या की राजकुमारी एवं साउथ कोरिया की महारानी हो की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।
मौसम खराब होने के कारण कोरिया का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या नहीं पहुंच सका।
औपचारिक रूप से अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने प्रतिमा का अनावरण किया।
कांसे से निर्मित महारानी हो की प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 10 फीट है।
मान्यता है कि लगभग 2000 वर्ष पूर्व अयोध्या की राजकुमारी हो समुद्री मार्ग से कोरिया गई थीं।
कोरिया पहुंचकर उनका विवाह करक वंश के राजकुमार से हुआ था।
महारानी हो की स्मृति में पार्क का शिलान्यास वर्ष 1999 में किया गया था।
विकास प्राधिकरण, नगर निगम और कोरिया के सहयोग से पार्क का लगातार विस्तार किया गया।
अयोध्या–कोरिया के प्राचीन संबंधों से भारत और कोरिया के रिश्तों को मजबूती मिल रही है।
अब पार्क को और अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
[24/12, 4:20 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का आक्रोश
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के गुलाब बाड़ी से जन आक्रोश यात्रा निकाली।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया।
बांग्लादेश में मारे गए दीपचंद दास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं की हत्या और उत्पीड़न किया जा रहा है।
विहिप और बजरंग दल ने कहा कि भारत देश कभी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगा।
संगठनों ने बांग्लादेश सरकार से अत्याचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
नेताओं ने “अगर हम बटेंगे तो कटेंगे” का नारा देते हुए हिंदू समाज से एकजुट होने की अपील की।
उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग की।
[24/12, 4:22 pm] +91 87380 48060: *मुख्यमंत्री तक पहुंचा निर्मला हॉस्पिटल का मामला*
अयोध्या।
मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंचा निर्मला हॉस्पिटल का मामला। पीड़ित के परिवारीजनों ने गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग की। मुख्यमंत्री को दिए प्रार्थना पत्र में हलकारा का पुरवा निवासी सुशील कौशल ने बताया कि निर्मला हॉस्पिटल में इंजेक्शन की ओवरडोज लगाने से उनकी मां की पल्स अचानक 30-40 तक गिर गई। परिजनों ने अस्पताल का लाइसेंस/पंजीकरण निलंबित करने और मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीएमओ की भूमिका को लेकर भी की शिकायत।

More Stories
लखनऊ- यूपी में तेल गैस की किल्लत पर फैलाई अफवाह तो खैर नहीं।
लखनऊ ११ मार्च २६ * मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा की।
हरदोई११मार्च २६ * लोन के बदले 50 हजार की मांग,सीबीआई के जाल में फंसे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष